कानपुर में डाटा एक्सपर्ट के संस्थापक दीपक शुक्ला ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई वजह
कानपुर में डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान के संस्थापक 54 वर्षीय दीपक शुक्ला ने आचार्य नगर में फंदा लगाकर आत्महत्या ...और पढ़ें

दीपक शुक्ला की फाइल फोटो। स्वजन
HighLights
डाटा एक्सपर्ट संस्थान के संस्थापक दीपक शुक्ला ने की आत्महत्या।
सुसाइड नोट में शुगर और बीपी को बताया परेशानी का कारण।
कानपुर के आचार्य नगर में 54 वर्षीय दीपक ने फंदा लगाया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। मैं शुगर, ब्लड प्रेशर और न्यूरो संबंधी बीमारी से परेशान हूं इसलिए आत्मत्या कर रहा हूं। मैं किसी पर आश्रित नहीं रहना चाहता, मेरा पोस्टमार्टम न कराया जाए। आचार्य नगर निवासी डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर के निदेशक ने शुक्रवार शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने से पहले तीन लाइन का सुसाइड नोट लिखकर छोड़ा। शाम को पत्नी स्कूल से घर पहुंची तो पति का शव फंदे पर लटकता देखकर शोर मचाया जिसके बाद रायपुरवा थाना पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम व रिश्तेदार पहुंचे।
आचार्य नगर निवासी 54 वर्षीय दीपक शुक्ला शहर में करीब तीन दशक से डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर का संचालन कर रहे थे। जिसका पीरोड में हेड आफिस है। इसके साथ ही काकादेव,किदवई नगर और काकादेव समेत शहर में उनके 12 कई सेंटर हैं।
परिवार में पत्नी नीलम हैं, जो सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। मां कुसुम शुक्ला उनके साथ ही रहती हैं। बेटी संस्कृति बीटेक करने के बाद हैदराबाद की एक कंपनी में नौकरी कर रही है। वह सोमवार को त्योहार के बाद वापस हैदराबाद गई थी। बेटा सात्विक भी एमबीए कर चुका है।
शुक्रवार शाम घर पर दीपक और उनकी मां कुसुम ही थीं। बेटा दोस्तों से मिलने बाहर गया था। शाम को नीलम स्कूल से घर लौटीं तो कमरे में दीपक का शव फंदे से लटका देखकर उनकी चीख निकल गई। इसी बीच बेटा भी घर पहुंच गया।
दीपक अपने हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। परिचितों के बीच उनकी अच्छी छवि थी। वह जरूरत पड़ने पर लोगों की हरसंभव मदद करते थे। उनके निधन की खबर सुनकर उनके बचपन के दोस्त श्रवण त्रिपाठी,दिलीप बजाज,रंजीत चक्रवर्ती,कमलेश त्रिपाठी और रजनीकांत फफककर रो पड़े।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।