मैंने चोरी की, मुझे अपनी गलती पर अफसोस है...लिखकर कानपुर के युवक ने दी जान, दो दिन से फंदे पर लटका था शव
कानपुर के बाबूपुरवा में 25 वर्षीय अभिषेक ने चोरी के पछतावे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव दो ...और पढ़ें

मृतक अभिषेक की फाइल फोटो। स्वजन
HighLights
कानपुर में युवक ने चोरी के पछतावे में आत्महत्या की
सुसाइड नोट में परिवार को निर्दोष बताया, माफी मांगी
शव दो दिन पुराना मिला, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, कानपुर। मैंने चोरी की, जिसका मुझे बाद में अहसास हुआ। मुझे अपनी गलती पर अफसाेस हो रहा है, इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं। इसमें मेरे परिवार वालों का कोई दोष नहीं है। उन्हें परेशान नहीं किया जाए। बाबूपुरवा में चोरी का जिक्र सुसाइड नोट करते हुए 25 वर्षीय अभिषेक ने फांसी लगाकर जान दे दी।
शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बड़े भाई के कमरे में पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक ने मौके से साक्ष्य जुटाए। फोरेंसिक टीम के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना है। सुसाइड नोट कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बगाही भट्टा निवासी अभिषेक पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
माता-पिता की मौत और तीन बहनों की शादी के बाद वह बड़े भाई सौरभ के साथ एक ही मकान में रहता था। दोनों अलग-अलग मंजिल पर रहते थे। सौरभ मजदूरी करता है, जबकि अभिषेक नवघड़ा स्थित कपड़े की दुकान पर काम करता था। शनिवार दोपहर सौरभ उसे बुलाने नीचे वाले कमरे में पहुंचा तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
बाबूपुरवा थानाप्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि सुसाइड नोट में अभिषेक ने चोरी करने और अपनी गलती का अहसास होने की बात लिखी है। उसने परिवार को घटना के लिए जिम्मेदार न ठहराते हुए उन्हें परेशान न करने की अपील भी की है। हालांकि, चोरी कहां की थी, इसका जिक्र नहीं है। बड़ा भाई को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।