विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पूजा पर कानपुर में दो दिन रूट डायवर्जन, गंगा बैराज से VIP रोड तक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जान लें रूट प्लान

Published: Sat, 14 Nov 2026 04:52 PM (IST)

कानपुर में छठ पूजा के लिए रविवार दोपहर से सोमवार सुबह तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। गंगा बैराज से वीआईपी ...और पढ़ें

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

ये फोटो एआई जनरेटेड है।

HighLights

  1. छठ पूजा के लिए कानपुर में दो दिन का डायवर्जन।

  2. गंगा बैराज से वीआईपी रोड तक यातायात प्रभावित रहेगा।

  3. श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, कानपुर। Chhath Puja Traffic Diversion in Kanpur: छठ पूजा पर्व को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात का डायवर्जन कर दिया है। ये बदली व्यवस्था रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू होगी, जो अगले दिन सोमवार को कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगी। इस बीच संबंधित मार्गों पर केवल भारी व मध्यम वाहनों का डायवर्जन रहेगा।

डीसीपी अभयनाथ त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को छठ पूजा का संध्या अर्घ्य है और सोमवार को पूजा का उषा अर्घ्य और पारण है। श्रद्धालुओं के आवागमन में दिक्कत न हो, इसलिए यातायात में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्किंग की भी सुविधा तय की गई है।

यातायात डायवर्जन वाले मार्ग

 

  • गंगा बैराज चौराहा से वाहन अटल घाट व कर्बला चौराहा की ओर नहीं जाएंगे। गंगा बैराज से सीधे यस कोठारी/मंधना चौराहा होकर निकाले जाएंगे।
  • कंपनी बाग चौराहा से बीमा चौराहा, जाजमऊ, वीआइपी रोड पर वाहन प्रवेश नहीं करेंगे। इन्हें शहर के अन्य मार्गों का प्रयोग करना होगा।
  • गुरुदेव चौराहा से मैनावती मार्ग से होते हुए कर्बला चौराहा की तरफ वाहन नहीं निकलेंगे। सीधे गुरुदेव चौराहा से गोल चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • फूलबाग से आने वाले चार पहिया वाहन मेघदूत तिराहा से दाहिने मुड़कर सरसैय्या घाट की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।
  • ग्रीन पार्क चौराहा की तरफ से आने वाली कारें डीएवी तिराहा से आगे सरसैय्या घाट की ओर नहीं जाने दी जाएंगी। ग्रीनपार्क चौराहा से दाहिने मुड़कर एमजी कालेज होते हुए या डीएवी तिराहा से दाहिने मुड़कर मधुवन तिराहा होते हुए वाहन निकल सकेंगे।
  • कल्याणपुर आवास विकास चौकी से भारी व मध्यम वाहन पनकी मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा। इधर जाने वाले वाहन आवास विकास चौकी से बायें मुड़कर मसवानपुर/विजय नगर चौराहा से निकलेंगे।
  • पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग से पनकी मंदिर व आवास विकास नहर की तरफ वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। न्यू ट्रांसपोर्ट नगर से दाहिने मुड़कर एलएमएल चौराहा होकर वाहन निकल सकेंगे।
  • न्यू ट्रांसपोर्ट तिराहा भौंती बाइपास से विजय नगर चौराहा की ओर कोई भी मध्यम व भारी वाहन नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन न्यू ट्रांसपोर्ट नगर भौंती बाइपास से दाहिने मुड़कर गैस प्लांट या एलएमएल चौराहा से निकलेंगे।
  • विजय नगर चौराहा से लेकर भौंती बाइपास चौराहा की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। विजय नगर चौराहा से बायें मुड़कर दादनगर या एलएमएल चौराहा होकर निकलेंगे।
  • नंदलाल व सीटीआइ चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन दीप तिराहा से बर्रा बाइपास की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन दीप तिराहा से बायें मुड़कर गोशाला चौराहा होकर निकलेंगे।
  • बर्रा बाइपास चौराहा से कोई भी मध्यम व भारी वाहन दीप तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा, ऐसे वाहन नौबस्ता चौराहा होकर निकलेंगे।
  • मंयक चौराहा से तात्या टोपे नगर से आंबेडकर नगर तक कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा, बल्कि गुजैनी चौकी होकर निकलेंगे।
  • गुजैनी से गुजैनी नहर तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, ऐसे वाहन गुजैनी सरकारी अस्पताल होकर निकलेंगे।

 

यहां है पार्किंग व्यवस्था

  • कर्बला चौराहा से कर्बला मस्जिद तक सड़क के दोनों ओर।
  • सरसैय्या घाट चौराहा से चेतना चौराहा की तरफ सड़क के दोनों ओर।
  • अरमापुर से विजय नगर चौराहा की तरफ सड़क के बायें तरफ।
  • आवास विकास नहर पनकी से कल्याणपुर क्रासिंग की ओर सड़क के बायें।
  • गुजैनी चौकी के पास रामलीला मैदान में।
  • मयंक चौराहा के पास आंबेडकर पार्क में।
  • बक्कल (परमट) पार्किंग में।


जरूरत पड़े तो करें संपर्क

  • ट्रैफिक कंट्रोल रूम : 9305104340
  • ग्रीन कारिडोर सेल : 9454402413
  • ट्रैफिक हेल्पलाइन : 9305104387

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।