विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kanpur Lok Sabha Seat: सात साल बाद कानपुर में एक साथ दिखेंगे राहुल और अखिलेश, करेंगे चुनावी जनसभा

Published: Thu, 09 May 2024 07:40 AM (IST)

Kanpur Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव की आधी सीटों पर मतदान के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस ...और पढ़ें

सात साल बाद कानपुर में एक साथ दिखेंगे राहुल और अखिलेश, करेंगे चुनावी जनसभा
सात साल बाद कानपुर में एक साथ दिखेंगे राहुल और अखिलेश, करेंगे चुनावी जनसभा

जागरण संवाददाता, कानपुर। (Kanpur Lok Sabha Seat) लोकसभा चुनाव की आधी सीटों पर मतदान के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक साथ चुनावी सभा करने कानपुर आ रहे हैं। 10 मई को शहर के जीआइसी चुन्नीगंज में संयुक्त सभा होनी है। सात साल पहले दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर में संयुक्त रैली की थी।

कानपुर सीट पर चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में दोनों नेताओं की सभा होने जा रही है। सपा और कांग्रेस के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने गठबंधन दल के नेताओं के साथ संयुक्त बैठक में रणनीति पर चर्चा की है।

सपा के महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने बताया कि 10 मई को कन्नौज की चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दोनों नेता सीधे सीएसए के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद जीआइसी चुन्नीगंज में मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

अपने मतदाता गढ़ में पहुंचेंगे दोनों नेता

राहुल व अखिलेश ने इससे पहले फरवरी 2017 में परेड मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित किया था। इस बार जीआइसी मैदान चुना गया है। दोनों ही सभा स्थल शहर की घनी आबादी में स्थित हैं।

कांग्रेस और सपा का मतदाता वर्ग भी इसी क्षेत्र में सर्वाधिक है। चुनावी सभा को गठबंधन के लिए इसलिए भी अहम माना जा रहा है कि तीन चरण के चुनाव के बाद अब चौथे चरण का मतदान होने जा रहा है जो प्रदेश और देश के लिए निर्णायक बन सकता है। अब तक दोनों नेताओं की केवल एक संयुक्त चुनावी सभा अमरोहा में हुई है।

पहले दोनों नेताओं की सभा का आयोजन अकबरपुर सीट पर करने की तैयारी थी लेकिन ऐन मौके पर इसे बदलकर कानपुर सीट किया गया है। कानपुर सीट पर कांग्रेस के चुनाव लड़ने की वजह से राहुल गांधी को यहां आना था।

बताया जाता है कि राहुल गांधी ने अपनी ओर से पहल कर सपा नेतृत्व से कहा कि वह कन्नौज और कानपुर में एक साथ आना चाहते हैं। इसके बाद ही कार्यक्रम तय किया गया।

इसे भी पढ़ें: 'जनता ने नेताजी, डिंपल और अखिलेश को चुना', चुनावी मैदान में उतरी अदिति; अखिलेश के लिए मांगे वोट