विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जनता ने नेताजी, डिंपल और अखिलेश को चुना', चुनावी मैदान में उतरी अदिति; अखिलेश के लिए मांगे वोट

Published: Wed, 08 May 2024 08:06 PM (IST)

Kannauj Lok Sabha Seat लोकसभा सीट कन्नौज खासी चर्चित हैं। यहां मैदान में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं। ...और पढ़ें

पिता अखिलेश के लिए अदिति ने मांगे वोट
पिता अखिलेश के लिए अदिति ने मांगे वोट

HighLights

  1. पिता अखिलेश यादव के लिए मैदान में उतरी लाडली
  2. सपा सरकार के कार्य गिनाकर की ताबड़तोड़ सभाएं
  3. कहा- विकास के लिए पक्ष में करिए मतदान

जागरण संवाददाता, कन्नौज। Kannauj Lok Sabha Seat: लोकसभा सीट कन्नौज खासी चर्चित हैं। यहां मैदान में सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हैं। मतदान की तिथि नजदीक आते ही अब उनकी बेटी अदिति भी चुनाव में उतरीं। सपा सरकार में हुए विकास कार्य गिनाकर उन्होंने ताबड़तोड़ नुक्कल सभाएं और जनसंपर्क किया। इस दौरान शहर के माता क्षेमकली मंदिर में पहुंच कर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।

बुधवार सुबह 10 बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की बेटी अदिति यादव (Aditi Yadav) सपा कार्यालय पहुंची। यहां पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने नुक्कड़ सभाएं शुरू कर दी। सबसे पहले पार्टी कार्यालय के पास नसरापुर में जनसंपर्क कर पिता अखिलेश के लिए वोट मांगे।

जनता ने नेताजी, मम्मी डिंपल और अखिलेश को चुना- अदिति

इसके बाद करनपुर गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अदिति ने कहा कि यहां की जनता ने नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को चुना, मम्मी डिंपल और पिता अखिलेश को चुना। इससे पहले 2014 में वह मम्मी के साथ यहां आई थी। अब 10 साल बाद पिता के लिए वोट मांगने जनता के बीच में हैं।

सपा सरकार के कार्यों को गिनाया

2003 की समाजवादी सरकार में यहां मेडिकल कॉलेज स्थापित हुआ। इसके बाद 2012 की सपा सरकार में कैंसर अस्पताल, कॉर्डियोलॉजी, इंजीनियरिंग कालेज को उनके पापा ने स्थापित कराया। आगे भी इसी तरह के विकास कार्यो के लिए 13 मई को बटन दबाकर उनके पिता को जिताने का काम करें।

इसके बाद गौरी शंकर मंदिर के पास तुलसी उपवन में सभा को संबोधित कर पास में ही क्षेमकली मंदिर में पहुंच कर पूजा-अर्चना की।

शहर के मछली बाजार, ग्वाल मैदान, बड़ा चौराह, मकरंदनगर के अलावा सरायमीरा में जनसंपर्क किया। इस दौरान यश दोहरे, नेमसिंह यादव, रोहित कुशवाहा, अर्चना मिश्रा, ब्रजभान यादव समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कन्नौज में विधायकों की अग्निपरीक्षा, लोकसभा से तय होगा 2027 विधानसभा चुनाव का भविष्य; BJP ने की पर्यवेक्षकों की तैनाती