विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब डिफेंस और ड्रोन से कानपुर की नई पहचान, IIT में तैयार हो रहा बड़ा इकोसिस्टम; 500 से ज्यादा स्टार्टअप को मिला सहारा

Published: Thu, 19 Nov 2026 10:29 PM (IST)

जागरण विमर्श सत्र में कानपुर के शैक्षिक उन्नयन और रोजगार पर चर्चा हुई, जिसमें रक्षा और ड्रोन क्षेत्र में शहर की नई पहचान बनने पर जोर दिया गया। आईआईटी कानपुर में 500 से अधिक स्टार्टअप्स को समर्थन मिल रहा है, जिससे युवाओं के लिए कौशल विकास और उद्यमिता के अवसर बढ़ रहे हैं।

शैक्षिक उन्नयन और अवसर में सवालों का जवाब देते आइआइटी के उप निदेशक प्रो.बृजभूषण (बाएं से तीसरे) , विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक (बाएं से दूसरे)व सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक (दाएं )।  सत्र का संचालन आउटपुट प्रभारी दिवाकर मिश्र (बाएं) ने किया। जागरण

शैक्षिक उन्नयन और अवसर में सवालों का जवाब देते आइआइटी के उप निदेशक प्रो.बृजभूषण (बाएं से तीसरे) , विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक (बाएं से दूसरे)व सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक (दाएं )।  सत्र का संचालन आउटपुट प्रभारी दिवाकर मिश्र (बाएं) ने किया। जागरण

HighLights

  1. कानपुर रक्षा और ड्रोन उत्पादन का नया केंद्र बन रहा है।

  2. आईआईटी कानपुर में 500 से अधिक स्टार्टअप्स को मिला समर्थन।

  3. युवाओं के कौशल विकास और रोजगार पर विशेष जोर।

विवेक मिश्र, कानपुर। जागरण विमर्श के चौथे सत्र में शैक्षिक उन्नयन और अवसर पर चर्चा हुई। इसमें एमएलसी अरुण पाठक, सीएसजेएमयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक और आइआइटी के उप निदेशक प्रो. बृजभूषण शामिल हुए। सत्र संचालन दिवाकर मिश्रा ने किया। प्रो. बृजभूषण ने कहा कि सरकार ने कानपुर के लिए रक्षा और रक्षा उत्पादन को फोकस एरिया चुना है। जल्द ही रक्षा क्षेत्र में बड़े सेंटर का एलान होगा। ड्रोन के क्षेत्र में आइआइटी, कानपुर में स्टार्टअप का बड़ा इकोसिस्टम तैयार हो रहा है।

एनडीआरएफ और रक्षा के लिए जिन ड्रोनों की जरूरत है, उन्हें यहां के विद्यार्थी बनाते हैं और वे ड्रोन अब आपूर्ति में हैं। रोजगार सिर्फ नौकरी नहीं है। छोटा उद्यम, छोटे पुर्जे बनाना, प्रबंधन, अकाउंटेंसी, आनलाइन विपणन और प्रोग्रामिंग भी रोजगार है। आइआइटी में अब तक पांच सौ से ज्यादा स्टार्टअप इंक्यूबेटेड हैं, जो युवाओं के आइडिया को सपोर्ट देकर आगे बढ़ा रहे हैं।

दिवाकर मिश्रा ने पूछा कि ऐसा तंत्र क्यों नहीं बन रहा, जिससे यहीं युवाओं को नौकरी मिल सके और युवाओं के कौशल विकास के लिए क्या प्रयास हो रहे हैं। प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि कालेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर न होने से छात्रों की कमी चिंता का विषय है। बच्चे रेगुलर कोर्स में नहीं आ रहे, कौशल विकास की बात छोड़ दीजिए। आज कानपुर व आसपास में करीब 200 इंडस्ट्री की जरूरत है।

उन्होंने कहा, उद्यमियों को दूसरे शहरों में जाने की बजाय कानपुर व आसपास में उद्योग लगाने चाहिए और युवाओं को प्रशिक्षण देकर उनका कौशल विकास करना चाहिए। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के कार्य में केवल सरकार को ही नहीं, समाज व जनप्रतिनिधियों को भी भागीदारी बढ़ानी होगी।

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए एमएलसी अरूण पाठक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था अच्छी बिल्डिंग बनाने तक सीमित नहीं है। शिक्षा की गुणवत्ता व नौकरी के अवसर पर फोकस बढ़ाना होगा। एक समय चमड़ा, होजरी में कानपुर का नाम देश-विदेश में हुआ। अब डिफेंस सेक्टर में शहर का नाम बढ़ा है। उद्योगों, व्यापारियों, कृषक, आर्थिक जरूरत व अन्य क्षेत्रों की आवश्यकताओं पर अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए।

आजादी से पहले व बाद करीब 40 वर्षों तक कानपुर के बाद कोलकाता उद्यमिता का केंद्र रहा। कहीं कुछ गलतियां रही होंगी जिससे शहर पिछड़ गया। लोग पूछते हैं कि कोई शहर स्मार्ट कैसे बनता है, तो मैं बताता हूं कि जब उस शहर के लोग स्मार्ट बनते हैं तभी वो शहर स्मार्ट बनता है।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक करोड़ युवाओं को अनुसंधान व नवाचार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। एआइ में साढ़े तीन करोड़ युवाओं को जोड़ने का प्रावधान है। अनुसंधान और नवाचार से ही देश, प्रदेश या शहर आगे बढ़ सकता है। कानपुर को उसी नवाचार और अनुसंधान की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- कानपुर की समस्याओं पर छिड़ी बहस, विपक्ष ने गिनाईं कमियां तो सत्ता पक्ष ने बताया विकास; जनता ने भी दिखाया समाधान का रास्ता

यह भी पढ़ें- अस्पताल, सड़क, रोजगार और औद्योगिक विकास... कानपुर को फिर महानगर बनाने का रोडमैप तैयार; दिसंबर से दिखने लगेगा काम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।