कानपुर एक्सप्रेस 19 Nov से चलेगी नियमित, 25 प्रतिशत खाली सीटें लेकर जाएगी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
कानपुर से आनंदविहार के लिए कानपुर एक्सप्रेस 19 Nov से नियमित रूप से चलेगी, जिसका उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर एक्सप्रेस आज से आनंदविहार के लिए नियमित चलेगी।
उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया।
पहले दिन 25 प्रतिशत सीटें खाली, विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर से आनंदविहार जाने वाली कानपुर एक्सप्रेस 19 नवंबर से नियमित चलेगी। इससे पहले सोमवार को ट्रेन का उद्घाटन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये किया था। गुरुवार को पहले दिन चलने वाली कानपुर एकसप्रेस करीब 25 प्रतिशत सीटें खाली लेकर निकलेगी। अभी इस ट्रेन में काफी सीटें बची हुईं हैं।
रेलवे की ओर से गुरुवार से ट्रेन नंबर 14153/14154 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रल स्टेशन से रात 8.40 बजे निकलकर फफूंद 9.35 पहुंचेगी। इसके अलावा इटावा 10.30 बजे, टुंडला जंक्शन रात 12.10, हाथरस रात 12.45 बजे, अलीगढ़ रात 1:33 बजे, खुर्जा 2.05, दादरी 2.50 बजे, गाजियाबाद 3:54 व आनंदविहार 4.50 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार से रात 11.25 बजे निकलेगी। वहां से गाजियाबाद 11.48 बजे, दादरी रात 12.13 बजे, खुर्जा 12.53 बजे, अलीगढ़ रात 1.50 बजे, हाथरस 2.20 बजे, टूंडला 3.13 बजे, इटावा 4.20 बजे, फफूंद में 4.58 बजे व कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सुबह 7.25 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन की स्थिति (सीट अवलेबल)
- स्लीपर में आरएसी 52 सीट
- थर्ड एसी इकोनामी में 65 सीट
- थर्ड एसी में 133 सीट
- सेकेंड एसी में 43 सीट
(नोट:ट्रेनों में सीटों की स्थिति रात नौ बजे तक)
यह भी पढ़ें- बेशर्म हो गए हो, ये हालत बनाकर रखी है आपने... चकरपुर मंडी में गंदगी देख मंडी सचिव पर भड़के मंडी निदेशक
यह भी पढ़ें- कानपुर में रातभर धधकती रही इंक फैक्ट्री, सुबह फिर भड़की आग; 20 फैक्ट्री और हॉस्टल खाली, केमिकल ड्रम फटने से दहशत