विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 12 नवंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, युवाओं को वोटर बनाने के लिए 4 दिन विशेष अभियान

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:02 PM (IST)

कानपुर में युवा मतदाताओं पर विशेष ध्यान देते हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान शुरू हो रहा है। 12 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट होगा प्रकाशित

  2. युवाओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान, बनेंगे नए वोटर

  3. 21, 22, 28, 29 नवंबर को बूथों पर विशेष अभियान

जागरण संवाददाता, कानपुर। भारत निर्वाचन आयोग युवा मतदाताओं पर फोकस कर रहा है। छूटे लोगों को जोड़ने के साथ ही खासकर युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने को फिर से अभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट का प्रकाशन होगा और इसके बाद 11 दिसंबर तक दावा-आपत्तियां को प्राप्त किया जाएगा। इस अवधि में 21, 22 और फिर 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान की तारीखें तय हुई हैं। इस अभियान के मद्दनेजर जिला प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

कक्षा-नौ से ऊपर के जितने भी शैक्षणिक संस्थान हैं, उनमें मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) का गठन किया जाएगा। इसके लिए जिले स्तर पर और शैक्षणिक संस्थाओं में ईएससी को-आर्डिनेटर पहले से ही नामित हैं। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 में छूटे हुए और एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।

आयोग से निर्देश हुए हैं कि जिन शैक्षणिक संस्थानों में ईएलसी का गठन नहीं है, वहां भी कमेटी बनाई जाएगी। ईएलसी में शामिल होने वाले सदस्य अभियान चलाकर पात्र छात्र-छात्राओं का पंजीयन मतदाता सूची में करेंगे। यही नहीं, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियमित रूप से ईएलसी सदस्यों के साथ निर्वाचन कार्य की समीक्षा करेंगे। जिन शैक्षणिक संस्थानों में कक्षा-11 से ऊपर की कक्षाएं संचालित हैं, उनमें विशेष मतदाता शिविर लगेंगे। छात्रों को एप से भी मतदाता बनने के बारे में बताया जाएगा।

-ये भी जानें--

  • फार्म-6 : मतदाता सूची में नया नाम दर्ज कराने के लिए है।
  • फार्म-7 : मतदाता सूची से वोटर का नाम हटाने के लिए है।
  • फार्म-8 : मतदाता सूची में दर्ज नाम-पता आदि में संशोधन होगा।


9.02 लाख के कटे थे वोट, सर्वाधिक कल्याणपुर व कैंट विस क्षेत्र में हुई कटौती

एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में जिले के 10 विधान सभा क्षेत्रों में कुल 9.02 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए थे। इसमें भी कल्याणपुर विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक 34.26 प्रतिशत (3,67,699 में से 1,25,958) मतदाताओं अपात्र मानकर उनके नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। ऐसे ही कैंट विधान सभा की मतदाता सूची में दर्ज वोटरों में से 33.95 प्रतिशत (3,66,954 में से 1,24,597) मतदाताओं को अपात्र मानकर उनके नाम हटाए गए।

जिस विधान सभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाताओं के नाम काटे गए, उसमें बिठूर है। यहां सिर्फ 12.84 फीसदी वोटर एसआइआर में अपात्र मिले थे। अर्थात बिठूर विधान सभा क्षेत्र में एसआइआर से पहले 3,72,066 मतदाता थे और उसके बाद 47,771 मतदाता अपात्र मिले थे। एसआइआर में 3,24,295 मतदाता पात्र मिले थे। एसआइआर के अंतिम आंकड़ों में 26.36 लाख मतदाता पात्र होने का दावा किया। वैसे, एसआइआर से पहले जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 35.38 लाख हुआ करती थी।

प्रशासन का दावा है कि एसआइआर के बाद अभी अक्टूबर में चले दो दिन यानी 17 व 24 तारीख के विशेष अभियान में 2.47 लाख नए मतदाता जुड़े हैं, जिन्हें वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है। अब फिर जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 26.36 लाख से बढ़कर 28.83 लाख हो गई है।


12 नवंबर को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशन हो रहा है। इसी दिन से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) शुरू हो रहा है। पूर्व में चले एसआइआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) में अभी अक्टूबर में दो दिन विशेष अभियान भी चलाया गया था। इसमें प्राप्त आवेदनों में अभी भी करीब 10 हजार आवेदन अपडेट कर ड्राफ्ट में जोड़ने हैं।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम

 

यह भी पढ़ें- Crackers: कानपुर में सज गए पटाखा बाजार, 41 जगहों पर होगी खरीदारी; यहां देखें पूरी लिस्ट और अपने नजदीक का बाजार

यह भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर चांदी की चमक बढ़ी, कानपुर में 1800 रुपये का सिक्का और 925 हॉलमार्क वाली मूर्तियां बनीं पसंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।