विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर देहात में सपा के PDA मंच से विवाद का वीडियो वायरल, जातीयता के आधार पर जिला पंचायत सदस्य को उतारने का आरोप

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:22 PM (IST)

कानपुर देहात में सपा के पीडीए सम्मेलन में मंच से जिला पंचायत सदस्य को कथित तौर पर जातीयता के आधार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सपा के पीडीए सम्मेलन में मंच पर विवाद हुआ

  2. जिला पंचायत सदस्य को जातीयता के आधार पर उतारा गया

  3. सोनू पासवान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिकायत की बात कही

जागरण संवाददाता, कानपुर। एक तरफ जहां सपा पीडीए के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने की बात कर रही है, वहीं नेता आपसी द्वंद और जातीयता की ऊंच नीच के बीच की दूरी नहीं पाट पा रहे हैं। ताजा मामला कानपुर देहात मे एक दिन पूर्व आयोजित हुए पीडीए सम्मेलन कार्यक्रम का है।

यहां कठारा से जिला पंचायत सदस्य सोनी पासवान अपने पति सोनू पासवान और समर्थकों के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा सांसद देवेश शाक्य को सम्मानित करने पहुचे थे। सभी ने जैसे ही माला पहनाने का प्रयास किया, पहले से मंचासीन कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ल ने मंच से उतरने को कह दिया। जिससे सोनी पासवान के पति और समर्थक नाराज होकर कार्यक्रम से चले गए।

सोनू पासवान ने आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले 24 सितम्बर को सेमिया गांव में हुई पीडीए चौपाल में भी प्रदेश सचिव समरथ पाल के बगल की कुर्सी पे बैठे देख मुनींद्र शुक्ल ने कुर्सी से उठा दिया था। उनके इस आचरण से आहत होकर उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया है।

सोनू पासवान ने कहा कि अब इस मुद्दे को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखेंगे। वह अपनी पत्नी के लिए बिठूर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। मुनींद्र शुक्ल भी टिकट मांग रहे हैं, इसी वजह से वह रंजिशन हमें जातीयता के आधार पर अपमानित कर रहे हैं।

वहीं इस पूरे मामले में जब मुनींद्र शुक्ल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोप फर्जी हैं, राजनीतिक द्वेष से लगाए जा रहे हैं। मंच छोटा था और जगह कम थी, इसलिए उन्हें उतरने को कहा गया।

यह भी पढ़ें- IIT Kanpur के लैब से बाजार में उतरेंगे 6 अनूठे आविष्कार, स्मार्ट पेंट से सल्फर बैटरी तक इन तकनीकों पर दांव, जानें क्या है खास

यह भी पढ़ें- कानपुर में KYC न कराने पर 23 हजार से अधिक गैस बुकिंग रद्द, उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही परेशानी