विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Weather Updates: कानपुर में ठंडी हवाओं का असर, दो डिग्री गिरा पारा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:20 PM (IST)

कानपुर में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्दी बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ ने किसानों को रबी फसलों की बोआई जल्द पूरी करने और खेत में पर्याप्त नमी बनाए रखने की सलाह दी है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिमी हवाओं से कानपुर में तापमान में गिरावट।

  2. दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की कमी।

  3. किसानों को जल्द रबी फसलों की बोआई पूरी करने की सलाह।

जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवा ने शहर में सर्दी का असर बढ़ा दिया है। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवा की ठंडक लोगों को परेशान करने लगी है। सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है। सोमवार को दिन और रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन व रात के तापमान में क्रमिक गिरावट देखने को मिलेगा। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा के चलते ठंड का असर और बढ़ेगा।


मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवा की गति छह से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहने से दिन में धूप हल्की गर्माहट देगी, लेकिन ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम सर्दी का एहसास अधिक होगा। सुबह हल्की धुंध या कोहरा भी छा सकता है।

किसान जल्द पूरी करें बोआई

डा. पांडेय ने बताया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए किसानों को रबी फसलों की बुवाई जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है। अधिक ठंड पड़ने पर गेहूं के बीजों के अंकुरण की गति धीमी हो सकती है। बोआई के समय खेत में पर्याप्त नमी यानी पलेवा होना भी जरूरी है। बीजों के एकसमान अंकुरण के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल है, जबकि कल्ले फूटने और पौधों की बढ़वार के लिए 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तापमान बेहतर माना जाता है।

यह भी पढ़ें- कानपुर में भाजपा उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य बोले, कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, सपा का अपराधियों से गठजोड़

यह भी पढ़ें- Gold: रेनियम पाउडर मिलावट ने बढ़ाई कानपुर के ज्वेलर्स और ग्राहकों की चिंता, चीन से आ रहा बेरोकटोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।