विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों का 26 सितंबर को बदला मार्ग, यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

Published: Tue, 22 Sep 2026 08:11 PM (IST)

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों के मार्ग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, कानपुर। गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में आटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के लिए नान इंटरलाकिंग (एनआइ) कार्य के चलते कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली चार ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 26 सितंबर को बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली तथा नई दिल्ली से दरभंगा और बरौनी जाने वाली ट्रेनें गोरखपुर के बजाय छपरा–औंड़िहार–बनारस–प्रयागराज जंक्शन होते हुए कानपुर सेंट्रल से चलेंगी।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 02563 बरौनी–नई दिल्ली स्पेशल 26 सितंबर को छपरा-औंड़िहार-बनारस-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल के परिवर्तित मार्ग से चलेगी। इसके चलते सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में इसका ठहराव निरस्त रहेगा।

वहीं ट्रेन नंबर 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल भी 26 सितंबर को छपरा–औंड़िहार–बनारस–प्रयागराज जंक्शन–कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन का भी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव नहीं रहेगा। वहीं 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल 26 सितंबर को वापसी में कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जंक्शन–बनारस–वाराणसी जंक्शन–औंड़िहार–छपरा के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

इसके कारण सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग का ठहराव निरस्त रहेगा। दूसरी ओर ट्रेन नंबर 02564 नई दिल्ली–बरौनी स्पेशल भी 26 सितंबर को कानपुर सेंट्रल–प्रयागराज जंक्शन–बनारस–वाराणसी जंक्शन–औंड़िहार–छपरा के रास्ते संचालित होगी। इसके भी सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती और ऐशबाग में ठहराव निरस्त रहेंगे।

कानपुर के यात्रियों पर असर

इन ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन से कानपुर सेंट्रल पर इनका संचालन जारी रहेगा, लेकिन गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को निर्धारित मार्ग की जगह प्रयागराज और वाराणसी क्षेत्र से होकर सफर करना होगा। वहीं जिन यात्रियों को सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, बस्ती या ऐशबाग से इन ट्रेनों में यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था करनी होगी।

यह भी पढ़ें- दुश्मन के रडार को चकमा देने की तैयारी, DRDO-IIT Kanpur में विशेषज्ञों का जानें प्लान

यह भी पढ़ें- कानपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जितेन्द्र प्रताप सिंह का तबादला, महेंद्र सिंह तंवर बने नए डीएम

यह भी पढ़ें- कानपुर में खौफनाक वारदात, बिल्हौर में मकनपुर रोड किनारे पड़ा था धड़, पास में गड्डे में पड़ा था सिर