Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Breaking: कानपुर, इटावा सहित आसपास की अपराध और घटनाक्रम से जुड़ी खबरें, पढ़ें, 7 सितंबर को क्या हुआ

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:25 PM (IST)

    Kanpur News Today 7th September 2025 उत्तर प्रदेश के कानपुर फर्रुखाबाद सहित आसपास के जिलों से जुड़ी आज रविवार 7 सितंबर 2025 की मुख्य अपराध से जुड़ी खबरें और घटनाएं। आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों व घटनाक्रमों के बारे में भी जानने के लिए जुड़े रहिए कानपुर दैनिक जागरण के साथ।

    Hero Image
    कानपुर सहित आसपास के जिलों की खबरें।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur News Today 6th September 2025: कानपुर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित आसपास के जिलों की आज की अपराध से जुड़ी ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 7 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने महंत को कुचला, नाला में महिला का शव मिला। पढ़ें, खबरें विस्तार से....।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पल्लेदार ने फंदा लगाकर जान दी

    अरौल मकनपुर चौकी क्षेत्र के रौगांव स्थित कोल्ड स्टोरेज में नेपाल निवासी पल्लेदार ने कमरे में पंखे के कुंडे से फंदा लगा लिया। नेपाल के कपिलवस्तु जिला के गौरी सिंघल निवासी 32 वर्षीय गणेश सुनार पुत्र विमल सुनार रौगांव गांव स्थित रामश्री कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करते थे। पत्नी शर्मिला ने बताया कि तीन माह पूर्व वह पति के साथ कोल्ड स्टोरेज आई थी। रविवार सुबह नशे में होने के चलते पति कमरे में सोने चले गए। जबकि वह काम कर रही थी। दोपहर में जब वह कमरे पर गई तो अंदर से दरवाजा बंद देख खिड़की से झांककर देखा तो पति दुपट्टे के सहारे फंदे से लटके दिखाई दिए। इस पर महिला ने शोर मचाया। शोर सुन कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारी पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की खिड़की तोड़कर शव नीचे उतरवाया।

    नाला में महिला का शव मिला

    जहानाबाद रोड पर कंचन धर्मकांटा के पास सड़क किनारे नाला में एक महिला का शव पड़ा मिला। शव में दुर्गंध उठने से पता चला। शब करीब दो दिन पुराना है। माना जा रहा है उसकी उम्र 45 वर्ष के आसपास है। शव पर साड़ी और ब्लाउज है।

    Kanpur में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क पार करने के दौरान महंत को रौंदा

    गोंडा के थाना खरगूपुर लालनगर निवासी 70 वर्षीय गोकुल प्रसाद पांडेय गांव के एक शिव मंदिर के महंत थे। बेटे राकेश पांडेय ने बताया कि शनिवार को छोटे भाई दिनेश के साथ पिता पैरों का इलाज कराने रामादेवी आए थे। इलाज के बाद वह छोटे भाई के साथ मध्य प्रदेश, छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम जाने के लिए रविवार दोपहर रामादेवी चौराहे पर पहुंचे थे। दिनेश ने बताया कि वह पिता के साथ स्टेशन जाने के लिए रोड पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया।

    comedy show banner
    comedy show banner