विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाकाहारी परिवार में 77 साल के बाबा का खुला नॉनवेज सीक्रेट, 7 दिन गले में फंसा रहा कांटा, ऐसे बची जान

Published: Sat, 14 Nov 2026 09:56 PM (GMT+05:30)

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में 77 वर्षीय बुजुर्ग के गले से सात दिन पुराना मछली का कांटा सफलतापूर्वक निकाला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 77 वर्षीय बुजुर्ग के गले में फंसा मछली का कांटा

  2. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपी से सफल ऑपरेशन

  3. शाकाहारी परिवार में बाबा का मछली खाने का राज खुला

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कालेज ने 77 साल के बाबा का सीक्रेट खोल दिया। बाबा का एक राज था, जिसकी भनक घरवालों को तक नहीं थी। पूरा परिवार शाकाहारी था, लेकिन बाबा को मछली खाने का शौक था। चोरी-छिपे मछली खाना इस बार भारी पड़ गया। 

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग में 77 साल के बुजुर्ग के गले में सात दिनों से फंसा मछली का कांटा एंडोस्कोपी की मदद से निकाला गया। बर्रा निवासी बुजुर्ग को मछली खाते समय कांटा गले में फंसने की शिकायत हुई। इस कारण बुजुर्ग कुछ भी खा और निगल नहीं पा रहे थे।

कई अस्पतालों में जांच के बाद गले में कांटा फंसे होने की पुष्टि के बाद चार से पांच बार अलग-अलग अस्पतालों में डाक्टरों ने प्रयास किए। लेकिन कांटा निकालने में किसी को भी सफलता नहीं मिली। एलएलआर अस्पताल में दिखाने पर वरिष्ठ सर्जन डा. आरके जौहरी व उनकी टीम ने विशेष प्रकार के एंडोस्कोपी की मदद से गले के रास्ते जाकर फंसे हुए कांटे को सफलतापूर्वक निकाला।

करीब सात दिनों तक गले में फंसे रहने से सांस के रास्ते को नुकसान पहुंच सकता था। लेकिन समय पर एंडोस्कोपी की मदद से कांटा निकाल जाने के बाद अब बुजुर्ग पूरी तरह से स्वस्थ हैं और पानी व दूध-दलिया खा रहे हैं। जीएसवीएम मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने कहा कि सर्जरी विभाग जटिल सर्जरी व आधुनिक उपकरणों की मदद से गंभीर मामलों में मरीजों की जान बचा रहा है। उन्होंने डा. जौहरी व उनकी सर्जिकल टीम को बधाई दी।

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज के आने पर परिवार वालों से पूछा गया था कि ऐसा क्या हुआ जो गले में दिक्कत हो रही है। लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं बताया। जब पूछा गया कि नॉनवेज खाते हैं तो परिवार के लोगों ने कहा कि हमारा पूरा परिवार शाकाहारी है। 

यह भी पढ़ें- कानपुर में ससुराल जा रहे पिता की बाइक को बस ने मारी टक्कर, साथ में जा रहे दो मासूम बेटों की मौत

यह भी पढ़ें- कानपुर में महिला मित्र से मिलने रूद्रा ग्रीन अपार्टमेंट गया था कारोबारी का बेटा, छठवीं मंजिल में बालकनी से गिरकर मौत


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।