विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैफियात एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 110 घायल, राहत कार्य शुरू

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Wed, 23 Aug 2017 08:11 AM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 07:15 PM (IST)

रेलवे कंट्रोल रूम ने घटना की पुष्टि के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य चलाने का दावा किया, घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

कैफियात एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 110 घायल, राहत कार्य शुरू
कैफियात एक्सप्रेस के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, 110 घायल, राहत कार्य शुरू

कानपुर (जेएनएन)। कानपुर और इटावा के बीच औरैया जिले में अछल्दा स्टेशन के पास एक और बड़ा रेल हादसा हुआ है। आजमगढ़ से दिल्ली आ रही 12225 (अप) कैफियात एक्सप्रेस डंपर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। रूट ठप, ट्रेनें फंसी हादसे के चलते अप और डाउन लाइन भी ठप हैं।

कानपुर में खड़ी ट्रेनों को कासगंज के रास्ते भेज जा रहा है और इलाहाबाद से ट्रेनों को लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते भेजा जा रहा है। हादसे की वजह से दिल्ली कानपुर ट्रैक पूरी तरह से जाम हो गया है। इसकी वजह से अलीगढ़, हाथरस व टूंडला होकर गुजरने वाली दर्जनों ट्रेन रद कर दी गई हैं। अधिकारियों की मानें तो अभी संचालन शुरू होने में 24 घंटे से भी अधिक समय लग स​कता है।

कानपुर से घटनास्थल के बीच फंसी ट्रेनों को कानपुर लाया जाएगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा, रेलवे के सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा रहा है। रेलवे के पीआरओ अनिल सक्सेना ने बताया कि दुर्घटना की वजह से ट्रेन के इंजन सहित 10 डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस हादसे में 50 लोगों घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अफसर मौके पर पहुंचे। यह घटना तड़के सुबह करीब 2.50 बजे हुई। रेलवे कंट्रोल रूम ने घटना की पुष्टि के साथ ही राहत एवं बचाव कार्य चलाने का दावा किया। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार ट्रैक के करीब फ्रेट कॉरिडोर का काम चल रहा था। इसी के काम में लगा डंपर मानव रहित क्रासिंग पर ट्रेन से टकराया। ट्रेन हादसे की सूचना पर सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति डॉक्टर ब्रिगेडियर टी प्रभाकर ने सभी डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया है। घायलों के इलाज के लिए यहां लाया जा रहा है।

घायलों की सूची:

यह भी पढ़ें: मैनपुरी में दबिश देने गए दारोगा और सिपाही को मार दी गोली

एसडीएम सैफई व सीओ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी में पूरी तैयारी के साथ मौजूद है। आपको बता दें कि अभी शनिवार को ही पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस मुजफ्फरनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 156 लोग घायल हुए थे।

कैजी आजमी के गजल संग्रह पर है ट्रेन का नाम: जनाब कैफी आजमी साहब के मशहूर गजल संग्रह का नाम है कैफियत। आजमी परिवार आजमगढ़ के मेजवां गांव का ही मूल निवासी है लिहाजा रेलवे ने आजमगढ़ से चलने वाली इस ट्रेन का नाम उन्हीं के गजल संग्रह को समर्पित करते हुए उसे 'कैफियात' नाम दिया गया।

हेल्पलाइन नंबर:

इमरजेंसी कंट्रोल रूम नम्बर: 05688276566 

फर्रुखाबाद: 05278- 222603, 9794839010

लखनऊ: 9794830975, 0522-2237677

यह भी पढ़ें: योगी को सौंपी गई गोरखपुर आक्सीजन हादसे की रिपोर्ट, अनिता भटनागर हटीं