कानपुर के विकास, संभावनाओं और भविष्य के संकल्पों पर आज जागरण विमर्श, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे उद्घाटन
कानपुर में 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित कानपुर' अवधारणा पर जागरण विमर्श का आयोजन हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक इसका ...और पढ़ें

HighLights
आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब के सभागार में सुबह 10:30 बजे विमर्श का उद्घाटन करेंगे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
जुटेंगे प्रबुद्ध जन, छह अलग-अलग सत्रों में वक्ता रखेंगे अपनी बात, अंतिम सत्र में पुलिस-प्रशासन बताएगा तैयारी
जागरण संवाददाता, कानपुर। औद्योगिक नगरी ने विकास के कई कीर्तिमान गढ़े तो कुछ जगह अभी बदलाव की आवश्यकता है। उद्योग, पर्यटन, ऐतिहासिक विरासत सहेजने से लेकर उद्यमशीलता की ऊर्जा से हम समृद्ध हुए हैं। ऐसी ही बेहतरी की उम्मीदों, विकास की संभावनाओं, नई तस्वीर बनाने व भविष्य के संकल्पों पर विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित कानपुर की अवधारणा पर गुरुवार को जागरण विमर्श में बात होगी। आर्य नगर स्थित स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के सभागार में प्रबुद्धजन जुटेंगे।
जागरण विमर्श का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे होगा और यह क्रम अलग-अलग छह सत्रों में शाम 4:45 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक करेंगे। राजनीति, उद्योग, शिक्षा, कारोबार व प्रशासन से जुड़े प्रमुख लोग एक मंच पर जुटेंगे। अनुभवों व सुझावों के संगम से कानपुर के विकास का ऐसा खाका तैयार करने की कोशिश होगी, जिसमें भविष्य की जरूरतों के साथ आम नागरिकों की अपेक्षाओं को भी जगह मिल सके।
जानें हर सत्र के बारे में
- विमर्श के पहले सत्र अपना कानपुर दिशा-दशा व चुनौतियां विषय पर महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद रमेश अवस्थी व सपा विधायक मो. हसन रूमी बात रखेंगे।
- दूसरे सत्र औद्योगिक विकास- संभावना और वास्तविकता में सीएलई मध्य क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष असद के इराकी, रक्षा उद्यमी मनोज गुप्ता, नार्दर्न इंडिया होजरी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज बंका, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुनील कुमार चर्चा करेंगे।
- तीसरे सत्र मुद्दे, आवश्यकताएं और समाधान में गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी, सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी, बिल्हौर से भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आलोक मिश्र व जिला को-आर्डिनेटर बसपा अनूप गौतम रहेंगे।
- चौथे सत्र में विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, सीएसजेएमयू के कुलपति विनय पाठक व आइआइटी के उप निदेशक बृजभूषण शैक्षिक उन्नयन और अवसरों को लेकर बात करेंगे।
- पांचवें सत्र एमएसएमई और कारोबार- विविध आयाम में निदेशक गोल्डी ग्रुप आकाश गोयनका, रीजेंसी हेल्थ के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डा.अतुल कपूर, फ्रेंगरेस एंड फ्लेवर एसोसिएशन आफ इंडिया के सदस्य एवं तिरंगा समूह के निदेशक नरेंद्र शर्मा और उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह मंथन करेंगे।
- अंतिम सत्र कानपुर विकास का विजन ओपन सत्र में अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध) संतोष कुमार मिश्र, केस्को की एमडी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन प्रशासन की तैयारी बताएंगे।