विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CSJMU Kanpur में IIT टेकफेस्ट: रोबोट ने पार की बाधाएं, AI से बनी वेबसाइट

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:13 PM (IST)

कानपुर में आयोजित आइआइटी बॉम्बे टेकफेस्ट के जोनल आयोजन में 700 विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स और एआई में अपना हुनर दिखाया। ...और पढ़ें

विश्वविद्यालय में आईआईटी बाम्बे के जोनल टेकफेस्ट में रोबोटिक्स और एआइ से जुड़े प्रयोगों के जरिये तकनीकी कौशल दिखाते विद्यार्थी। सीएसजेएमयू

विश्वविद्यालय में आईआईटी बाम्बे के जोनल टेकफेस्ट में रोबोटिक्स और एआइ से जुड़े प्रयोगों के जरिये तकनीकी कौशल दिखाते विद्यार्थी। सीएसजेएमयू 

HighLights

  1. रोबोटिक्स, एआई और सॉफ्टवेयर की छह प्रतियोगिताएं आयोजित।

  2. लगभग 700 विद्यार्थियों ने तकनीकी हुनर का प्रदर्शन किया।

  3. एआई की मदद से बिना कोडिंग वेबसाइट बनाई गई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कहीं रोबोट बाधाओं को पार कर रहे थे तो कहीं लाइन फालोइंग के जरिये तकनीकी कौशल की परीक्षा हो रही थी। दूसरी ओर, एआइ की मदद से बिना कोडिंग वेबसाइट तैयार करने की चुनौती विद्यार्थियों को आकर्षित कर रही थी। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में आयोजित आईआईटी बाम्बे टेकफेस्ट के जोनल आयोजन में करीब 700 विद्यार्थियों ने तकनीकी हुनर दिखाया।

विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (यूआइईटी) में हुए आयोजन में रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) और साफ्टवेयर से जुड़ी छह प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनका संचालन विद्यार्थियों की रोबोटिक्स कम्युनिटी एनकाम वार्टेक्स ने किया। टेट्राशिफ्ट, रोबो रीच, मेशमराइज, स्पार्कएक्स, इनोवाटेक्स और जीरोकोड प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को रोबोट बनाने, बाधाएं पार कराने, लाइन फालोइंग और नवाचार आधारित विचार प्रस्तुत करने की चुनौतियां मिलीं। जीरोकोड में एआइ की मदद से बिना कोडिंग वेबसाइट तैयार करने का मौका दिया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन यूआइईटी निदेशक प्रो. आलोक कुमार, डीन इनोवेशन फाउंडेशन प्रो. विशाल अवस्थी और इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डा. अजीत कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य सैद्धांतिक ज्ञान के साथ प्रयोग और नवाचार के जरिये समस्याओं का समाधान तलाशना भी है। गोरखपुर, लखनऊ, रायबरेली, फर्रुखाबाद, आगरा और प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। दूसरे राज्यों से भी प्रतिभागी पहुंचे। प्रतियोगिताओं के जरिये विद्यार्थियों ने तकनीकी समझ, तार्किक क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें- Kanpur Murder: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आधी रात उसके घर पहुंचा युवक, पति और परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला

यह भी पढ़ें- नेपाल से कानपुर पहुंची प्रकृति पथ यात्रा, जल-जंगल-जमीन बचाने का संदेश लेकर निकले डॉ. अनिल जोशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।