विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एल्युमिनाई रहे यदुपति सिंहानिया के नाम पर होगा आइआइटी में बनने वाला सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 27 Oct 2021 10:01 AM (IST)

आइआइटी कानपुर में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के लिए जेके सीमेंट लिमिटेड 60 करोड़ रुपये सीएसआर फंड से देगी। जेके ...और पढ़ें

आइआइटी और जेके सीमेंट संस्थान में करार हुआ है।
आइआइटी और जेके सीमेंट संस्थान में करार हुआ है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। आइआइटी में प्रस्तावित सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के निर्माण में जेके सीमेंट लिमिटेड सहयोग करने जा रहा है। मंगलवार को दोनों संस्थानों के बीच करार हुआ। जेके सीमेंट की ओर से 60 करोड़ की राशि सीएसआर फंड के अंतर्गत दान में दी जाएगी और हास्पिटल का नाम यदुपति सिंहानिया मेमोरियल सुपर हास्पिटल रखना तय हुआ है।

चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी के लिए स्कूल आफ मेडिकल एंड रिसर्च टेक्नोलाजी (एसएमआरटी) का गठन किया जा रहा है। यह करीब 600 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इसमें डाक्टर और इंजीनियर मिलकर चिकित्सीय क्षेत्र में कार्य करेंगे। ऐसे उपकरण बनाए जाएंगे, जिनसे रोग व शारीरिक समस्याओं का निदान हो सकेगा। इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल भी खुल रहा है। एसएमआरटी के लिए देश और विदेश में रहने वाले कई पुरातन छात्रों की ओर से दान दिया गया है।

मंगलवार को आइआइटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर और जेके सीमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डा. राघवपत सिंहानिया ने करार पत्र पर हस्ताक्षर किए। निदेशक निधिपत सिंहानिया, उप प्रबंध निदेशक माधवकृष्ण सिंहानिया, उप प्रबंध निदेशक अजय कुमार सरावगी, आइआइटी के उपनिदेशक प्रो. एस गणेश, डीन एल्युमिनाई प्रो. जयंत कुमार सिंह मौजूद रहे। प्रो. करंदीकर ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल चिकित्सा अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में योगदान करेगा। यदुपति सिंहानिया संस्थान के एल्युमिनाई थे और उन्होंने 1975 में सिविल इंजीनियरिंग से बीटेक किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।