विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में कहां तक पहुंचा IIT से नयागंज के बीच मेट्रो का काम, पढ़ें क्या है लेटेस्ट अपडेट

Published: Sun, 07 Jul 2024 09:45 AM (IST)

Kanpur Metro उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन ने नंवबर 2024 तक नौबस्ता तक मेट्रो का सफल संचालन का लक्ष्य रखा ...और पढ़ें

अप-लाइन पर आईआईटी से नयागंज तक मेट्रो के लिए रास्ता हुआ तैयार।(फोटो- मेट्रो)
अप-लाइन पर आईआईटी से नयागंज तक मेट्रो के लिए रास्ता हुआ तैयार।(फोटो- मेट्रो)

जागरण संवाददाता, कानपुर। कोरोना के बाद भी समय से पहले प्राथमिक कॉरिडोर में ट्रेन चलाने वाला उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन नवंबर 2024 तक नौबस्ता तक ट्रेन चलाने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस वर्ष भी नौबस्ता तक ट्रेन चलाना संभव नजर नहीं आ रहा। हालांकि शनिवार को आइआइटी से नयागंज के बीच अप लाइन के रेलवे ट्रैक का काम पूरा हो गया है। अभी डाउन लाइन पर रेलवे लाइन बिछाने का काम 75 प्रतिशत हुआ है।

नयागंज तक पूरा हुआ रेलवे ट्रैक

मेट्रो ने जून, जुलाई तक नयागंज स्टेशन तक ट्रेन चलाने की बात कही थी। इस ओर मेट्रो ने शनिवार को एक कदम आगे बढ़ाया और अपलाइन पर नयागंज तक का रेलवे ट्रैक पूरा हो गया लेकिन अब भी बहुत काम बाकी है। डाउन लाइन पर ट्रैक बिछाने के साथ ही अभी यहां थर्ड रेल बिछाने का काम बाकी है। इसके बाद ट्रायल रन होगा। जिसमें अलग-अलग भार के साथ ट्रेन को चलाया जाएगा। साथ ही रेलवे के मुख्य संरक्षा अधिकारी का निरीक्षण भी होगा जिसके बाद ट्रेन चलाने की अनुमति मिलेगी।

इस रूट पर आइआइटी से नयागंज तक ट्रेन कब तक चलेगी, इसकी जानकारी मेट्रो अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। इस संबंध में प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि अगला लक्ष्य डाउन लाइन पर ट्रैक स्लैब की ढलाई पूरा करने का है। दोनों लाइनों पर ट्रैक निर्माण खत्म होते ही आइआइटी से नयागंज तक मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए रास्ता तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बदले जाएंगे आपके घरों के मीटर, इस स्पेशल केबल का होगा इस्तेमाल; बिजली चोरों की आने वाली है शामत

इसे भी पढ़ें: यूपी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासत तेज, भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में सीएम योगी हुए शामिल; हार की समीक्षा