विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPCL: बदले जाएंगे आपके घरों के मीटर, इस स्पेशल केबल का होगा इस्तेमाल; बिजली चोरों की आने वाली है शामत

Published: Sat, 06 Jul 2024 02:23 PM (IST)

बिजली चोरी रोकने के लिए यूपी में बिजली विभाग ने योजना तैयार की है जिसके लिए सर्वे भी किया जा ...और पढ़ें

बिजली चोरी रोकने के लिए लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर - प्रतीकात्मक तस्वीर।
बिजली चोरी रोकने के लिए लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर - प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. बिजली चोरी रोकने के लिए लगेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर
  2. जनपद में पांच लाख स्मार्ट मीटर लगाने की है तैयारी

जागरण संवाददाता, हरदोई। बिजली चोरी रोकने के लिए स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए चल रहे सर्वे ने रफ्तार पकड़ ली है। जनपद में पांच लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। इसके अलावा घरों तक जाने वाले केबल भी बदले जाएंगे।  जनपद में साढ़े आठ लाख बिजली उपभोक्ता है। इन उपभोक्ताओं के घरों में लगे पुराने मीटरों को बदलकर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

घरों तक जाने वाले तार को बदलकर आर्मर्ड केबल डाला जाएगा, जिसके टूटने का खतरा नहीं होगा। अवर अभियंता सदर आकाश वर्मा ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर पोलरेस संस्था को नामित किया गया है, जिसके कर्मचारियों की ओर से हरदोई, शाहाबाद, ग्रामीण व संडीला क्षेत्र में सर्वे कार्य कराया जा रहा है।

सर्वे कार्य 10 फीसद तक पूरा

सर्वे कार्य 10 फीसद तक पूरा हो गया है। बताया कि सर्वे कराने के उपरांत पहले चरण में पांच लाख स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट मीटर लगने से बिजली चोरी पूर्णतया रुक जाएगी। लोकल फाल्ट पर लगाम लगेगी। बताया कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर को रिचार्ज कराना होगा।

बिना भुगतान किए उपभोक्ता बिजली का उपयोग नहीं कर सकेंगे। बिजली विभाग को वसूली के झंझट से मुक्ति मिलेगी। वहीं उपभोक्ताओं को बिजली बिल सही कराने या फिर भुगतान के लिए बिजली विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगें।

ये भी पढ़ें - 

SDM का माथा हुआ गर्म, फिर पहुंच गया योगी का बुलडोजर; गरजा तो लोग खुद तोड़ने लगे अपना घर