GSVM Kanpur में तैयार होंगे UP के सबसे अधिक MD और MS डाक्टर, सबसे ज्यादा पोस्ट ग्रेजुएट की 65 सीट मिलने का दावा
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर को नेशनल मेडिकल कमीशन से 65 नई पीजी सीटें मिली हैं, जिससे कुल सीटें 246 हो ...और पढ़ें

HighLights
जीएसवीएम को नेशनल मेडिकल कमीशन से 65 नई पीजी सीटें मिलीं।
कुल पीजी सीटों की संख्या बढ़कर अब 246 हो गई है।
यह वृद्धि यूपी में सर्वाधिक एमडी/एमएस डॉक्टर तैयार करेगी।
जागरण संवाददाता, कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कालेज को नेशनल मेडिकल कमीशन ने पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) की 65 सीटें दी हैं। 14 विभागों में सीटें मिलने के बाद कालेज में कुल पीजी सीटों की संख्या 246 हो गई है। मनोरोग विभाग को पहली बार पीजी की दो सीटें मिली हैं।
कालेज का दावा है कि अब प्रदेश में सबसे ज्यादा डाक्टर आफ मेडिसिन और मास्टर आफ सर्जन यहीं तैयार होंगे। सीटों की स्वीकृति से कालेज के बजट में प्रति सीट 1.6 करोड़ रुपये की वृद्धि भी होगी।
कालेज के प्राचार्य प्रो. संजय काला ने बताया कि एनेस्थीसिया विभाग को आठ, एनाटामी को 10, कम्यूनिटी मेडिसिन को सात, फारेंसिक मेडिसिन व माइक्रोबायोलाजी को छह-छह, बाल रोग को दो, पैथोलाजी को छह, फिजियोलाजी को चार, चेस्ट रोग को एक, प्रसूति एवं स्त्रीरोग को तीन, नाक-कान-गला रोग को एक, हड्डी रोग को छह और मनोरोग विभाग को दो सीटें मिली हैं।
सीटें बढ़ने से अस्पताल में जूनियर डाक्टरों की संख्या बढ़ेगी व इलाज बेहतर मिल सकेगा। इमरजेंसी, वार्ड व आइसीयू सेवाओं का विस्तार किया जा सकेगा। रोजाना कानपुर व बुंदेलखंड समेत आसपास के 18 जिलों से आने वाले मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।
नए डाक्टरों से आइसीयू विशेषज्ञ और स्पेशियलिटी डाक्टर तैयार होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। कालेज में सर्जरी की 24 और मेडिसिन की 25 सीटें पहले से हैं।
यह भी पढ़ें- David Dhawan: Kanpur है डेविड धवन का पहला फिल्म स्कूल, पढ़ें ठाकुर के पान से टाकीज के पर्दे तक की उनकी पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- Kanpur Mandi Bhav: गेहूं, दाल, चावल और सोना-चांदी के ताजा रेट देखें, 6 नवंबर के कानपुर मंडी के ताजा भाव