Ghatampur News: 14 साल के किशोर ने 6 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पंचायत में बात नहीं बनी तब दर्ज कराया केस
Ghatampur News छह साल की मासूम के साथ 14 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के लोगों के साथ पंचायत हुई। जब बात नहीं बनी तो मामला थाने तक पहुंच गया। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामला घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

संवाद सहयोगी, जागरण, घाटमपुर। घाटमपुर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। दोनों परिवार पहले पंचायत करते रहे। बात न बनने पर रात करीब बारह बजे पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
गांव निवासी ट्रक चालक ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी धान के खेतों में गई थीं। साथ में उनका दो साल का बेटा भी था। घर पर छह साल की बच्ची अकेली थी। दोपहर को पड़ोस में रहने वाला 14 साल का किशोर उनके घर आया और बेटी को बिस्किट दिलाने के बहाने घर से ले गया। इसके बाद अपने घर के बगल के सूनसान घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब पत्नी घर लौटी तो बेटी ने पूरी घटना बताई। इसके बाद उन्हें जानकारी मिली।
मामला सामने आते ही अन्य लोग भी सक्रिय हो गए और पंचायत करके मामला निपटाने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन, जब बात नहीं बनी तो रात में पुलिस से शिकायत हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपित को हिरासत में लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू की। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपित को किशोर न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।