कानपुर में स्मैक तस्करी के लिए यूज करते थे ये कोड वर्ड, चार तस्कर गिरफ्तार
कानपुर पुलिस ने बजरिया थाने में चार स्मैक और गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 127 ग्राम ...और पढ़ें

तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया।
HighLights
कानपुर पुलिस ने चार स्मैक और गांजा तस्कर पकड़े।
तस्करों से 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजा जब्त।
"कपड़ा" और "मीटर" कोडवर्ड से करते थे मादक पदार्थ सप्लाई।
जागरण संवाददाता, कानपुर। बजरिया थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात गांजा और स्मैक की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 127 ग्राम स्मैक और 10 किलो गांजा बरामद हुआ।
आरोपित स्मैक को कपड़ा और ग्राम को मीटर कोडवर्ड बोलकर माल आर्डर लेकर सप्लाई करते थे। गिरोह बाराबंकी से मादक पदार्थ लाकर अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज समेत जिलों में सप्लाई करते थे। रुपये लेने के लिए जनसेवा केंद्रों के क्यूआर भेजते थे।
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में कर्नलगंज निवासी आशू सोनकर, बाराबंकी के जैतपुर निवासी रामचंद्र, मकसूद और बाराबंकी के सुधिया मऊ निवासी मुन्ना हैं।
आशू बाराबंकी से गांजा और स्मैक लेकर शहर में बारादेवी, चुन्नीगंज, बारादेवी, साकेत नगर, बर्रा, नौबस्ता मछरिया समेत जगहों पर सप्लाई करता है, जबकि रामचंद्र अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज समेत जिलों में माल पहुंचाता है।
तस्कर एक ग्राम स्मैक में 12 से 14 पुड़िया बनाकर 300 रुपये में लोगों को बेचते हैं। ये लोग जहां से मादक पदार्थ लाकर जिन्हें सप्लाई करते हैं। टीम उनके बारे में जानकारी कर रही है।
यह भी पढ़ें- कानपुर में रातभर धधकती रही इंक फैक्ट्री, सुबह फिर भड़की आग; 20 फैक्ट्री और हॉस्टल खाली, केमिकल ड्रम फटने से दहशत
यह भी पढ़ें- पीर पर चादर चढ़ाने के बजाय हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर ने सनातनियों से किया आग्रह