विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर बोले- पीर पर चादर चढ़ाने के बजाय हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं सनातनी

Published: Tue, 17 Nov 2026 10:44 PM (GMT+05:30)

कानपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान देवकीनंदन ठाकुर ने सनातनियों से पीर पर चादर के बजाय हनुमान जी को सिंदूर ...और पढ़ें

देवकीनंदन ठाकुर।

देवकीनंदन ठाकुर।

HighLights

  1. सनातनियों को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने का आग्रह।

  2. गोपाष्टमी पर गोपूजा, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह संपन्न हुआ।

  3. बच्चों को धर्मग्रंथों से जोड़ने का महत्व बताया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। सनातनी को पीर पर चादर चढ़ाने के बजाय अपने आराध्य हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। जब हमारे पास संकटमोचन हनुमान जी जैसे परम शक्तिशाली आराध्य हैं, तो हमें अपनी आस्था को इधर-उधर भटकाने की आवश्यकता नहीं है। ये बातें निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित हो रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सोमवार को कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहीं।

उन्होंने गोपाष्टमी पर कथा पंडाल में गोमाता का पूजन किया। साथ ही श्रीकृष्ण एवं रुक्मिणी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पंडाल राधे-राधे और श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

कथा में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने इंद्र का अभिमान तोड़ने और ब्रजवासियों की रक्षा करने के लिए अपनी छोटी उंगली पर सात दिनों तक गिरिराज गोवर्धन पर्वत धारण किया। इसके जरिये संदेश दिया कि मनुष्य को कभी भी अपने धन, पद और शक्ति का अभिमान नहीं करना चाहिए।

इंटरनेट मीडिया की दुनिया से निकाल बच्चों को भक्ति से जोड़ें

देवकीनंदन ठाकुर ने बच्चों के जीवन में धर्मग्रंथों का महत्तव बताते हुए कहा कि उन्हें शार्ट वीडियो और इंटरनेट मीडिया की दुनिया से निकालकर भगवान की भक्ति से जोड़ना आवश्यक है। साथ ही बच्चों को बचपन से ही श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण जैसे धर्मग्रंथों का ज्ञान देना चाहिए, ताकि उनके जीवन में अच्छे संस्कार, सदाचार और धर्म के प्रति आस्था विकसित हो। इस दौरान मिथलेश मनोज पाण्डेय, प्रभाशंकर वर्मा, राम विनय यादव, यूपी सिंह, विपिन बाजपेई, श्री शिव प्रकाश गुप्ता, निरंकार गुप्ता, अजय मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव रहे।

यह भी पढ़ें- Kanpur Fire Breaks Out: दो की मौत के बाद जागे जिम्मेदार, राधिका अपार्टमेंट में चलेगा बुलडोजर, 5 पर केस 

यह भी पढ़ें- वैश्विक रैंकिंग में चमका CSJMU Kanpur, राज्य विश्वविद्यालयों में UP TOP

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।