विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैश्विक रैंकिंग में चमका CSJMU Kanpur, राज्य विश्वविद्यालयों में UP TOP

Published: Tue, 17 Nov 2026 08:07 PM (IST)

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) ने क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2027 में वैश्विक स्तर पर 1301-1400वें बैंड में जगह बनाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सीएसजेएमयू ने क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग में बनाई जगह

  2. एशिया में 490वां और भारत में 61वां स्थान

  3. पर्यावरण, सामाजिक समानता, सुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कानपुर। औद्योगिक पहचान के लिए मशहूर कानपुर ने अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी वैश्विक मंच पर अपनी छाप छोड़ी है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 में जगह बनाकर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान हासिल किया है।

47.8 अंकों के साथ विश्वविद्यालय वैश्विक सूची के 1301-1400वें बैंड में शामिल हुआ है। एशिया में 490वीं और देश में 61वीं रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समानता और सुशासन के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई है।


क्यूएस की इस रैंकिंग में दुनियाभर के 2004 उच्च शिक्षण संस्थानों का मूल्यांकन किया गया है। इनमें एशिया के 850, दक्षिण एशिया के 193 और भारत के 99 संस्थान शामिल हैं। रैंकिंग में विश्वविद्यालय का प्रदर्शन सुशासन के मानक पर सबसे बेहतर रहा। इस श्रेणी में उसे 100 में से 80.1 अंक मिले हैं।

शोध और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर

विश्वविद्यालय प्रशासन आगामी वर्षों में सतत विकास से जुड़े शोध, शोध पत्रों के प्रकाशन, पर्यावरणीय शिक्षा और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है। उद्योगों और सामुदायिक संस्थाओं के साथ साझेदारी, समावेशी शिक्षा, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण और रोजगारपरक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की गतिविधियों का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण और उपलब्धियों का साक्ष्य आधारित मूल्यांकन किया जाएगा। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने उपलब्धि पर कहा है कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों से संभव हुआ है। सतत विकास केवल रैंकिंग हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान की जिम्मेदारी है।



श्रेणी / मानक रैंकिंग / अंक

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग-2027 (ओवरऑल स्थिति)

वैश्विक रैंकिंग 1301-1400वां बैंड
एशिया में स्थान 490वां
भारत में स्थान 61वां
यूपी के राज्य विश्वविद्यालयों में पहला स्थान
कुल स्कोर 47.8 अंक
रैंकिंग में शामिल विश्वविद्यालय 2004

सीएसजेएमयू को विभिन्न मानकों पर मिले अंक

सुशासन (गुड गवर्नेंस) 80.1
समानता (इक्वालिटी) 62
पर्यावरणीय स्थिरता 56
ज्ञान का आदान-प्रदान 55.2
पर्यावरणीय प्रभाव 48.8
स्वास्थ्य एवं कल्याण 48.1
पर्यावरणीय अनुसंधान 45.4
पर्यावरणीय शिक्षा 44
सामाजिक प्रभाव 40.2
रोजगार एवं उसके परिणाम 22.2
शिक्षा का प्रभाव 10.3

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।