विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली से पहले कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 क्विंटल मिठाई और 270 किलो खोवा कराया नष्ट

Published: Sat, 31 Oct 2026 09:14 PM (IST)

कानपुर में दीपावली और भाई दूज से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की ...और पढ़ें

दहेली सुजानपुर में मिठाई की दुकान से मिली रंगीन मिठाई को नष्ट करती खाद्य विभाग की टीम। खाद्य विभाग

दहेली सुजानपुर में मिठाई की दुकान से मिली रंगीन मिठाई को नष्ट करती खाद्य विभाग की टीम। खाद्य विभाग

HighLights

  1. कानपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की दीपावली पूर्व कार्रवाई

  2. 10 क्विंटल मिठाई और 270 किलो खोवा नष्ट किया

  3. छापेमारी में 2.95 लाख रुपये की खाद्य सामग्री जब्त

जागरण संवाददाता, कानपुर। दीपावली और भाई दूज के मद्देनजर मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन स्थानों पर कार्रवाई की। स्वर्ण जयंती विहार की एक मिष्ठान निर्माणशाला से लगभग 10 क्विंटल खराब रंगीन मिठाई नष्ट कराई गई।

घंटाघर और पनकी में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे करीब 270 किलोग्राम खोवा को भी नष्ट कराया गया। कुल खाद्य सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2.95 लाख रुपये है।

सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि स्वर्ण जयंती विहार, कोयला नगर, देहली सुजानपुर स्थित कारखाने का निरीक्षण किया। वहां मिली खराब मिली मिठाई को नष्ट कराया गया, जिसकी करीब दो लाख रुपये आंकी गई। वहीं प्रतिष्ठान का पंजीकरण निलंबित करने की कार्रवाई की गई।

औरैया से लाया गया खोवा कराया नष्ट

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों सोमनाथ कुशवाहा और डा. देवेंद्र सिंह आजाद की टीम ने घंटाघर के पास एक इको वाहन से औरैया से लाया गया करीब 240 किलो खोवा बरामद किया। गंदे कपड़ों में रखे इस खोवा की कीमत करीब 84 हजार रुपये थी। इसे नगर निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट कराया गया।

वहीं पनकी स्थित रामनरेश कैटरर्स का निरीक्षण किया गया। वहां अस्वच्छ परिस्थितियों में रखा करीब 30 किलो खोया मिला, जिसकी कीमत 11,400 रुपये बताई गई। उसका नमूना जांच के लिए लिया गया और शेष खोवा नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- कानपुर चकेरी एयरपोर्ट पर बनेंगे 5 नए हैंगर, चार्टर्ड विमानों की पार्किंग होगी आसान; 2 महीने में पूरा होगा काम

यह भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद पेश की मिसाल, मशरूम की खेती से बदली किस्मत, जानिए नीरज पांडेय की सफलता की कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।