विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी का निकाह कराओ, मुकदमा वापस लो... कानपुर में पिता को धमकी, कहा- योगी सरकार बदलने पर देख लेंगे

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:20 PM (IST)

कानपुर में एक पिता को बेटी के अपहरण का मुकदमा वापस लेने और आरोपी से निकाह कराने के लिए फोन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बेटी के अपहरण का मुकदमा वापस लेने का दबाव।

  2. आरोपी से निकाह कराने के लिए पिता को धमकी।

  3. योगी सरकार बदलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी।

संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। बेटी के अपहरण और उसकी अश्लील फोटो खींचने के मामले में दर्ज मुकदमे को वापस लेकर आरोपित से निकाह करने की पीड़ित पिता को फोन पर धमकी दी गई है। निकाह न करने पर बेटी की फोटो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की भी बात कही गई। फोन करने वाले ने यहां तक कहा कि योगी सरकार बदलने के बाद गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। सेन पश्चिम पारा पुलिस ने मंगलवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।


दहेली सुजानपुर निवासी एक युवक ने बताया कि वर्ष 2024 में मीरपुर कैंट, रेलबाजार निवासी हाजी अतीक के बेटे अनस ने उनकी बेटी का अपहरण कर अश्लील फोटो खींच ली थी। जिसपर उन्होंने अनस पर मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे को वापस लेने के लिए अनस और उसके साथी बिलाल कई वर्षों से परिवार पर दबाव बना रहे हैं।

आरोपित बेटी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की भी धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि बीती सात सितंबर 2026 को उनके मोबाइल नंबर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने मुकदमा वापस लेने के साथ अनस से बेटी का निकाह करने का दबाव बनाया।

आरोपितों ने कहा ऐसा न करने पर योगी सरकार बदलने के बाद परिवार को इसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी विदेशी नंबरों से फोन कर कई बार धमकी दी गई थी। पीड़ित पिता ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मंगलवार को अनस और उसके साथ बिलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी मूलचन्द्र कनौजिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- UP Election 2027: शाह के संदेश पर भाजपा का अमल, संगठनात्मक फेरबदल, कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 52 विधानसभा सीटों के प्रभारी घोषित

यह भी पढ़ें- Chauri Chaura Express Derail: कानपुर में रेल हादसा, चौरी चौरा एक्सप्रेस के 4 कोच पटरी से उतरे; यात्रियों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।