विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

EPFO पेंशनर्स अब घर बैठे जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, जानें पूरी प्रक्रिया

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:17 AM (IST)

ईपीएफओ पेंशनभोगी अब घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें कोई शुल्क नहीं देना होगा। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पेंशनभोगी घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं

  2. डाक विभाग की मुफ्त सेवा से डाकिया घर आकर मदद करेगा

  3. एंड्रॉइड ऐप 'जीवन प्रमाण' से स्वयं जमा करने की सुविधा

जागरण संवाददाता, कानपुर। ईपीएफओ (EPFO) पेंशनर ध्यान दें, उन्हें जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए क्षेत्रीय भविष्य निधि के दफ्तर आने की जरूरत नहीं है। घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा।


ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय शहर में आइआइटी से रामादेवी तक संचालित ई बस पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की प्रक्रिया और इसकी सुविधा से संबंधित जागरूकता संदेश प्रदर्शित करवाया गया।

क्षेत्रीय आयुक्त प्रथम शाहिद इकबाल नेद्वाजागरूकता बस को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य पेंशनभोगियों तक जीवन प्रमाण पत्र की डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा के प्रति जागरूक करना है।

टोल फ्री नंबर पर कॉल करें

ईपीएफओ के पेंशनर डाक विभाग के टोल फ्री नंबर 033-22029000 पर काल कर आप डाकिया को अपने घर बुला सकते हैं। वह आपके जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी कर जमा कर देगा। यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है। भविष्य निधि संगठन और डाक विभाग के बीच इसका करार हुआ है। इसमें आने वाला खर्च ईपीएफओ डाक विभाग को देगा।

एंड्रायड फोन से जमा करें

पेंशनर घर बैठे एंड्रायड फोन द्वारा आधार आइडी एप और जीवन प्रमाण एप के माध्यम से स्वयं जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त होगी। दोनों एप गूगल से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

कोई समस्या हो तो बताएं

ईपीएफओ पेंशनर को किसी तरह की समस्या है तो वह जनसंपर्क अनुभाग के नंबर 0512-2215644 पर काल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Weather Alert: कानपुर में कोहरे की जल्द दस्तक, 15 नवंबर से बढ़ेगी सर्दी, जानें मौसम का पूरा अपडेट

यह भी पढ़ें- न्यू कानपुर सिटी योजना की CM योगी से लॉन्चिंग की तैयारी, 597 प्लॉट, कीमत 60 हजार रुपये तक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।