कानपुर के एलएलआर अस्पताल में ढाई साल से जिंदगी की जंग लड़ रहा आर्यन, ICU में डाक्टर दोस्त ने मनाया जन्मदिन
कानपुर के एलएलआर अस्पताल के आईसीयू में ढाई साल से भर्ती आर्यन का जन्मदिन डॉक्टरों ने धूमधाम से मनाया। ब्रेन ...और पढ़ें

एलएलआर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती आर्यन के जन्मदिन पर केक काटते डा. मनीष सिंह और आईसीयू स्टाफ। जागरण
HighLights
आइसीयू में आर्यन से ही कटवाया जन्मदिन का केक, डाक्टर और स्टाफ ने बारी-बारी भेंट किए उपहार
एललएआर अस्पताल के एनेस्थीसिया आइसीयू में भर्ती आर्यन को तीन साल से सीवी जंक्शन की समस्या
जागरण संवाददाता, कानपुर। एलएलआर अस्पताल के एनेस्थीसिया आइसीयू में ढाई साल से जिंदगी की जंग लड़ रहे आर्यन के चेहरे पर डाक्टर दोस्तों ने खुशी लौटाई। ब्रेन और रीढ़ की हड्डी का जुड़ाव वाले भाग सीवी जंक्शन की समस्या से ग्रसित आर्यन का जन्मदिन शनिवार को न्यूरो सर्जरी विभाग के डाक्टरों की टीम ने आइसीयू में जाकर मनाया।
बेड पर आर्यन के साथ केक काटकर उपहार दिए और आर्यन की डिमांड पर उसको पिज्जा मंगाकर खिलाया। जिंदगी और मौत की जंग के बीच आर्यन के दोस्त बने डाक्टर व आइसीयू स्टाफ के अपनत्व की डोर से ही गंभीर स्थिति में भी उसकी सांसों को मजबूती मिल रही है।
जौनपुर के 16 साल के आर्यन जटिल स्पाइन की समस्या के चलते ढाई साल से अस्पताल के आइसीयू में उपचारित हैं। चलने-फिरने में असमर्थ आर्यन को बहन शुभांगी व अपूर्वा जीवन की राह दिखा रही हैं। न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष सिंह ने बताया कि जटिल सर्जरी के बाद मांसपेशियों की पावर को दूर करने के लिए आर्यन को वेंटिलेटर पर रखा था। बीच-बीच में स्थिति में सुधार होने पर उसका वेंटिलेटर हटा लिया जाता है।
लंबे समय से वेंटिलेटर पर होने के कारण कई बार पोर्टेबल वेंटिलेटर की व्यवस्था कर उसे आइसीयू से बाहर कर उसके आक्रामक स्वभाव को बदलने का प्रयास भी किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बेड पर आर्यन को खुशी देने के लिए नर्सिंग स्टाफ व न्यूरो सर्जरी विभाग के डाक्टरों ने जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया।
आइसीयू में आर्यन के पिता अरविंद कुमार के साथ दोनों बहनों के साथ डाक्टरों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया और आर्यन के चेहरे पर खुशी लौटाई।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर कानपुर में दो दिन रूट डायवर्जन, गंगा बैराज से VIP रोड तक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जान लें रूट प्लान
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।