विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में दिव्यांग बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, खेत से निकलने के विवाद में सब्बल से पीटकर मार डाला

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:35 PM (IST)

खेत से निकलने के विवाद में दोनों पैरों से दिव्यांग बुजुर्ग राजबहादुर की सिर पर सब्बल से प्रहार कर हत्या ...और पढ़ें

पति राजबहादुर की हत्या के बाद रोती बिलखती दिवंगत की पत्नी राजकुमारी। जागरण

पति राजबहादुर की हत्या के बाद रोती बिलखती दिवंगत की पत्नी राजकुमारी। जागरण

HighLights

  1. खेत से निकलने के विवाद में दिव्यांग बुजुर्ग की हत्या

  2. परिवार के लोगों पर सब्बल से पीटकर हत्या का आरोप

  3. पुलिस को दो घंटे तक घटनास्थल की सटीक लोकेशन नहीं मिली

संवाद सूत्र, मुस्करा (हमीरपुर)। खेत से निकलने के विवाद में दोनों पैरों से दिव्यांग बुजुर्ग की सिर पर ताबड़तोड़ सब्बल से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंचे स्वजन ने परिवार के दो लोगों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटनास्थल की सटीक लोकेशन न मिलने के कारण दो घंटे से मुस्करा पुलिस भटक रही है और मौके पर नहीं पहुंच पाई है। इस घटना से गांव के लोगों में हलचल मच गई है। घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए हैं।


थाना मुस्करा के एक डेरा निवासी 65 वर्षीय राजबहादुर उर्फ लंगड़ी पुत्र बुद्धू का परिवारिक लोगों से खेत से निकलने को लेकर विवाद चल रहा था। राजबहुदार की पत्नी ने बताया कि सोमवार की देरशाम करीब साढ़े छह बजे उनके पति ने खेत की जोताई के लिए ट्रैक्टर बुलवाया था।

ट्रैक्टर निकालने को लेकर परिवार के लोगों से उनका विवाद हो गया और परिवार के लोगों ने उनके पति की लोहे की सब्बल से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए हत्या कर दी। घटना मृतक के घर से करीब एक किमी. दूर हुई है। ट्रैक्टर चालक ने घटना की सूचना जब स्वजन को दी तो मौके पर राजबहादुर की पत्नी और अन्य स्वजन पहुंचे।

दिवंगत की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उसके पति दोनों पैरों से दिव्यांग थे। बीते कई दिनों से परिवार के लोगों से खेत से निकलने को लेकर विवाद चल रहा था और आरोपितों ने आज इस घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं स्वजन बेहाल हैं। घटना स्थल की सटीक लोकेशन न मिलने के कारण घटना के करीब दो घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।

थानाध्यक्ष मुस्करा रामआसरे सरोज ने बताया कि हत्या की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर स्थिति पता की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में बारूद सुखाते समय पटाखा गोदाम में लगी आग, 6 मजदूर सुरक्षित निकले व एक झुलसा

यह भी पढ़ें- हमीरपुर DM को जेन अल्फा ने घेरा, बोले- मिड-डे मील में पानी जैसी मिलती है दाल और दूध में मिलाते हैं मट्ठा