विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर ने कहा धर्म की रक्षा हर सनातनी का कर्तव्य, तिलक सनातन संस्कृति की पहचान

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:17 PM (IST)

देवकीनंदन ठाकुर ने कानपुर में श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कहा कि हर सनातनी का कर्तव्य है कि वह ...और पढ़ें

निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करते कथावाचक देवकीनंदन महाराज। कथा का श्रवण करते शहरवासी। आयोजक

निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करते कथावाचक देवकीनंदन महाराज। कथा का श्रवण करते शहरवासी। आयोजक

HighLights

  1. धर्म की रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का परम कर्तव्य है।

  2. तिलक सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक।

  3. बच्चों को बचपन से ही धार्मिक कथाओं का ज्ञान देना चाहिए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। हर सनातनी को अपने धन, बल, पद से सनातन की रक्षा करनी चाहिए। धर्म की रक्षा केवल संत-महात्माओं का ही नहीं, बल्कि प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। यदि हम आज अपनी संस्कृति, परंपराओं, मंदिरों और धार्मिक मूल्यों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे, तभी हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित रहेंगी और अपने धर्म व संस्कारों से जुड़ी रहेंगी। यह बातें निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहीं।


उन्होंने कहा कि अक्षय नवमी के दिन सत्कर्म कभी नष्ट नहीं होता, बल्कि उसका पुण्य फल अक्षय रहता है। इस दिन भगवान की पूजा-अर्चना, दान-पुण्य, गोसेवा, जरूरतमंदों की सहायता करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। मनुष्य को अपने जीवन में सदैव अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वह गोमाता की रक्षा करें, महिलाओं व बच्चों का सम्मान एवं संरक्षण करें तथा सदैव धर्म, दया, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चले। धर्म ही मनुष्य का सबसे सच्चा और परम मित्र है।

बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए उन्हें बचपन से ही भगवान की कथाओं, श्रीमद्भगवद्गीता, रामायण और सनातन संस्कृति का ज्ञान देना चाहिए। हर सनातनी को तिलक अवश्य धारण करना चाहिए। तिलक हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक है। यह केवल माथे की शोभा नहीं, बल्कि भगवान के प्रति हमारी श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। बिना तिलक के कोई भी पूजा स्वीकार नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- पीर पर चादर चढ़ाने के बजाय हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, कानपुर में देवकीनंदन ठाकुर ने सनातनियों से किया आग्रह

यह भी पढ़ें- ‘धर्माचार्य संभालें मंदिर, खत्म होगी हेराफेरी’; अयोध्या चढ़ावा विवाद पर देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।