विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘धर्माचार्य संभालें मंदिर, खत्म होगी हेराफेरी’; अयोध्या चढ़ावा विवाद पर देवकीनंदन ठाकुर का बड़ा बयान

Published: Wed, 17 Jun 2026 05:24 PM (IST)

प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने सनातन बोर्ड के गठन की वकालत की ताकि मंदिर के धन का दुरुपयोग रोका जा सके और समाज कल्याण में उपयोग हो।

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।

HighLights

  1. मंदिरों का प्रबंधन धर्माचार्यों को सौंपने की वकालत की।

  2. अयोध्या रामलला मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर प्रतिक्रिया दी।

  3. सनातन बोर्ड के गठन से हेराफेरी रोकने का सुझाव दिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अयोध्या के प्रख्यात रामलला मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना पर प्रख्यात कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दैनिक जागरण के सहयोगी प्रकाशन 'नईदुनिया' से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि यदि शास्त्रों के ज्ञाता मंदिरों का प्रबंधन संभालेंगे तो ऐसी घटनाएं कभी नहीं होंगी, क्योंकि धर्म का वास्तविक जानकार व्यक्ति ऐसा पाप कर ही नहीं सकता।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि शास्त्रों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि भगवान के धन का हरण करता है, वह 60 हजार वर्षों तक मल का कीड़ा बनता है। उनके अनुसार, जो व्यक्ति शास्त्रों के सिद्धांतों को समझता है, वह मंदिर के चढ़ावे में किसी प्रकार की अनियमितता करने की कल्पना भी नहीं कर सकता।

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने संविधान की पढ़ाई की है, उन्हें धर्म का गहरा ज्ञान नहीं होता। मंदिर के चढ़ावे की राशि उनके लिए महज एक पैसा है। इसके विपरीत, जब कोई धर्माचार्य मंदिर का प्रबंधन देखेगा, तो वहां दान में मिली राशि की चोरी नहीं होगी, बल्कि उस धन का उपयोग समाज कल्याण के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- MP में स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव: जनजातीय कार्य विभाग के स्कूल भी शिक्षा विभाग ही चलाएगा, 24000 से ज्यादा विद्यालय होंगे मर्ज

देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि इसीलिए मैंने देश में सनातन बोर्ड के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया है। एक बार इस बोर्ड का गठन हो गया, तो मंदिरों के चढ़ावे में एक पैसे की भी हेराफेरी नहीं हो सकेगी। देवकीनंदन ठाकुर ने मांग की कि अयोध्या मंदिर में चढ़ावे की चोरी करने वाले दोषियों पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।