Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CSA University Kanpur के 27वें दीक्षांत समारोह में 631 छात्रों को उपाधि, 63 मेधावियों को मेडल से सम्मान

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 07:40 PM (IST)

    कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 18 सितंबर को दीक्षा समारोह होगा। 631 विद्यार्थियों को उपाधियाँ और 63 मेधावियों को मेडल मिलेंगे। कार्यक्रम में कृषि अनुसंधान पर जोर दिया जाएगा। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी और डॉ. एमएल जाट मुख्य अतिथि होंगे। कृषि मंत्री भी शामिल होंगे।

    Hero Image
    कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह (मध्य में) ने विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षा समारोह के बारे में जानकारी दी। जागरण

    जागरण संवाददाता, कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का 27वें दीक्षा समारोह में 631 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी जबकि 63 मेधावियों को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आइसीएआर) के महानिदेशक डा. एमएल जाट होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। 18 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि एवं अनुसंधान मंत्री सूर्यप्रताप शाही और कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आनंद कुमार सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कुल 649 विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियां दी जाएंगी जिनमें 69 विद्यार्थियों को पीएचडी , 142 को एमएससी कृषि एवं उद्यान विज्ञान, 17 को एमएससी गृह विज्ञान, 71 को एमबीए (एग्री-बिजनेस), 170 को बीएससी कृषि, 24 को बीएससी कम्युनिटी साइंस, 75 को बीटेक की विभिन्न शाखाओं में तथा 25 को बीएफएससी की डिग्री दी जाएगी।

    विश्वविद्यालय के 63 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए मेधावी पदक भी दिए जाएंगे जिनमें 28 पदक छात्राओं और 35 पदक छात्रों को दिए जाएंगे। मेधावी पदक पाने वालों में 14व विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 13 लोगों को विश्वविद्यालय रजत पदक, 14 लोगों को विश्वविद्यालय कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा तथा 21 छात्र छात्राओं को प्रायोजित स्वर्ण पदक दिए जाएंगे।

    डा. सिंह ने बताया कि दीक्षा समारोह में विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में किए जा रहे अनुसंधान और नवाचारों की झलक भी देखने को मिलेगी। पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को विभिन्न सहायक उपकरणों एवं सामानों का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही क्षय रोगियों को पोषण पोटली भी दी जाएगी। पांच गोद लिए गांवों के स्कूली बच्चों के बीच कराई गई चित्रकला, निबंध लेखन आदि प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों डा. रितु पांडेय और डा. पीके भदौरिया को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान भी राज्यपाल के हाथों से मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- चोरों की दहशत के बीच दिखा कुछ ऐसा...पुलिस हैरान, घर में पकड़ने दौड़ी तो अंदर चल रहा था गंदा खेल