विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur में 26 को आएंगे UP CM योगी आदित्यनाथ, 412 करोड़ की 48 परियोजनाओं की देंगे सौगात, नानाराव पार्क में जनसभा

Published: Sun, 25 Oct 2026 07:58 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को कानपुर के नानाराव पार्क में 412 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ। इंटरनेट मीडिया

सीएम योगी आदित्यनाथ। इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नानाराव पार्क में करेंगे जनसभा

  2. 412 करोड़ की 48 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

  3. बिल्हौर और बिठूर विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी सौगात

जागरण संवाददाता, कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह 11 बजे बिठूर के नानाराव पार्क में आ रहे हैं। वह पहले वाल्मिकी आश्रम जाएंगे, यहां पूजन-हवन के बाद वह सीधे नानाराव पार्क आकर जन समूह को संबोधित करेंगे। वहीं, बिल्हौर और बिठूर विधान क्षेत्र के लिए 412 करोड़ की लागत की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर 12 विभाग विभिन्न योजनाओं के मद्देनजर स्टाल लगाएंगे। कार्यक्रम में बच्चों के अन्नप्राशन और महिलाओं की गोद भराई के आयोजन होंगे। ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से श्री अन्न उत्पाद, दीपावली में सजावट वाली सामग्री के स्टाल लगेंगे।

वहीं, दूसरी ओर रविवार पूरे दिन कमिश्नर से लेकर डीएम और पुलिस आयुक्त तक मौके पर इंतजामों में जुटे रहे। इन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा और वहां आने वाले जनसमूह के लिए व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहे।

यातायात व्यवस्था की दृष्टि से एडीसीपी पूनम सिरोही व अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लिया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे आएंगे और फिर एक घंटे बाद लाैटेंगे। इस बीच वह विविध आयोजन में हिस्सा लेंगे। जन सभा को भी संबोधित करेंगे।

इन बड़े कार्यों का होगा लोकार्पण

  • 14.88 करोड़ से लखनऊ मोहान बांगरमऊ नानामऊ बिल्हौर बेला इटावा मार्ग के किमी 99.400 से 104.920 (5.520 किमी) का चौड़ीकरण।
  • 159.35 करोड़ से कानपुर नगर में मधना-गंगा-बैराज शुक्लागंज पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग के किमी एक से 17 तक दो लेन से चार लेन बनेगा।
  • 2.51 करोड़ से शिवराजपुर-सखरेज मार्ग गौरन निवादा (फत्ता निवादा) संपर्क मार्ग बनेगा।
  • 1.29 करोड़ से सुजान निवादा में राधा कृष्ण मंदिर से हंसी निवादा तक मार्ग बनेगा।
  • 4.14 करोड़ से जीटी मार्ग से काकूपुर रब्बन होते हुए खेरेश्रर मंदिर तक मार्ग का चौडीकरण होगा।


इन बड़े कार्यों का होगा शिलान्यास

  • 24.51 करोड़ से चौबेपुर के गांव बनी में मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालय (फेज-2) बनेगा।
  • 17.35 करोड़ से बिर्रा खानपुर मे ईषन नदी पर पुल, पहुंच मार्ग बनेगा।

 

 

जाने किस क्षेत्र को कितनी मिलेगी सौगात

लागत करोड़ रुपये में
विधानसभा क्षेत्र लोकार्पण
संख्या
लोकार्पण
लागत
शिलान्यास
संख्या
शिलान्यास
लागत
बिल्हौर 16 54.5227 08 43.8018
बिठूर 13 212.1951 11 101.2649
कुल 29 266.7178 19 145.0667
नोट: लागत की धनराशि करोड़ रुपये में है।
स्रोत: प्रशासन

 

यह भी पढ़ें- कानपुर-इटावा हाईवे पर बड़ा हादसा, ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरियां की मौत

यह भी पढ़ें- 45 मिनट का शो 12 मिनट में निपटाया...'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस, कानपुर में FIR की अर्जी