45 मिनट का शो 12 मिनट में निपटाया...'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ का नोटिस, कानपुर में FIR की अर्जी
कानपुर में 'नगाड़ा नाइट' कार्यक्रम के आयोजकों ने अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस भेजा है। ...और पढ़ें

अंजलि अरोड़ा। इंटरनेट मीडिया
HighLights
अंजलि अरोड़ा को 1.20 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस
कानपुर में 45 मिनट के बजाय 12 मिनट का शो
आयोजकों को 20 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ
जागरण संवाददाता, कानपुर। नगाड़ा नाइट कार्यक्रम के आयोजक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार के अधिवक्ता ने इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर, कच्चा बादाम गर्ल व अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा को गुरुवार को 1.20 करोड़ का लीगल नोटिस भेजा है। आयोजकों ने अंजलि अरोड़ा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का एक प्रार्थना पत्र भी डाक के जरिये स्वरूप नगर थाने में भेजा है।
अधिवक्ता करीम अहमद सिद्दीकी ने बताया कि 15 अक्टूबर को लाजपत भवन लान में नगाड़ा नाइट्स का आयोजन किया गया था। इसमें अंजलि अरोड़ा का 45 मिनट का शो होना था। आयोजक शोर बैंड के संचालक अमन निगम, डिजिटल मार्केटिंग कंपनी संचालक आशीष कुमार, इवेंट प्लानर अनुभव राज थे।
View this post on Instagram
अंजलि की मैनेजर नार्थ ईस्ट दिल्ली के शहादरा निवासी प्रीति दुबे से तीन लाख रुपये में शो तय हुआ था। 75 हजार रुपये बकाया होने पर अंजलि एयरपोर्ट से नहीं निकलीं, इस पर पूरा पेमेंट किया। मात्र 12 मिनट की परफार्मेंस के बाद कार्यक्रम छोड़कर चली गईं।
शो के स्पांसरों के पूरी राशि न देने से आयोजकों का 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अंजलि अरोड़ा को एक लीगल नोटिस भेजी गई है, जिसमें 20 लाख की क्षतिपूर्ति और आयोजकों को सामाजिक, व्यवसायिक और मानसिक क्षति को लेकर एक करोड़ की मांग की गई है।
यह भी कहा है कि अंजलि अरोड़ा ने मंच से कहा था कि अगर ऐसा व्यवहार हुआ तो कानपुर में कोई सेलिब्रिटी आएगा नहीं, इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- राख मिलाकर बनाते थे नकली माल, कानपुर में 6 साल से चल रहा था नकली सीमेंट का काला खेल; हर माह 1.25 करोड़ का कारोबार
