विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उन्नाव में गंगा में गिरी कार हादसा: डूबे जूता कारोबारी का चौबेपुर में मिला शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े, हत्या की आशंका

Published: Sun, 01 Nov 2026 08:33 PM (IST)

उन्नाव में गंगा में गिरी कार के बाद लापता जूता व्यवसायी तरुष का शव चौबेपुर के बंदीमाता घाट पर मिला। ...और पढ़ें

जूता व्यवसायी तरूष के शव को खोजते गोताखोर। जागरण अर्काइव

जूता व्यवसायी तरूष के शव को खोजते गोताखोर। जागरण अर्काइव

HighLights

  1. चौबेपुर में मिला उन्नाव के जूता व्यवसायी तरुष का शव

  2. शव पर कपड़े न होने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

  3. पुलिस ने विधिक जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण अस्पष्ट

संवाद सहयोगी, चौबेपुर(कानपुर)। उन्राव के फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग पर शुक्रवार को कटाने के चलते अवरूद्ध मार्ग पर कार सहित गंगा में गिरे व्यवसायी का शनिवार की रात चौबेपुर के बंदीमाता घाट के पास शव मिला। शव पर कच्छा के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। स्वजन हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। भोर पहर शव को विधिक जांच के लिए भेजा जा सका।

उन्नाव के सफीपुर निवासी जूता व्यवसायी तरूष शुक्रवार को मौरावां निवासी दोस्त विजय शंकर के साथ किसी काम से कार द्वारा शिवराजपुर के लिए निकले थे। कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग के हिंदूपुर बंगला गांव के आगे उनकी कार मार्ग पर हुए कटान के चलते 25 फिट नीचे गंगा में गिर गई। विजय शंकर किसी तरह से बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने रेस्क्यू चलाते हुए एनडीआरएफ को बुलाते हुए कार और व्यवसायी की खोजबीन शुरू की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार की रात करीब एक बजे कटरी से लौट रहे अटवा गांव के लोगों ने झाड़ियों में एक शव फंसे होने की सूचना चौबेपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की उन्राव पुलिस के माध्यम से मृतक के घर वालों को दी। शव बंदीमाता घाट से कुछ दूर मिला।

मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतक व्यवसायी के शव पर कपड़े नहीं थे। जिससे हादसा कहे जाने वाली घटना पर सवाल खड़े हो गए। मृतक की बहन नूपुर ने हत्या की आशंका जताते हुए शव उठाने से पुलिस को रोका।

पिता ने बताया कि उसके एकलौते बेटे की हत्या की गई है। देर रात चौबेपुर पुलिस ने शव को विधिक जांच के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेंश मिश्रा ने बताया कि गंगा में डूबे युवक का शव मिलने के बाद विधिक जांच की प्रक्रिया शुरू कराई गई। मामले में फतेहपुर चौरासी के थाना प्रभारी को जानकारी कराई गई है।

पैनल से कराया पोस्टमार्टम, मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं

सफीपुर के जूता व्यवसायी का शव गंगा में मिलने के बाद स्वजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। मामले में विधिक जांच पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते विस्तृत जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Google Map देखकर चल रहे कार सवार उन्नाव में गंगा नदी में गिरे, चालक डूबा, 22 घंटे बाद भी नहीं मिला

यह भी पढ़ें- कानपुर के कजड़नपुरवा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन! 150 पुलिसकर्मियों ने ली 60 से 70 घरों की तलाशी, ड्रोन से निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।