विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CA Foundation Result: कानपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के बेटे ने किया टॉप, किराना कारोबारी की बेटी साक्षी दूसरे स्थान पर

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:58 PM (IST)

कानपुर में इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) की सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 129 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली ...और पढ़ें

आशुतोष, अर्थव और साक्षी। सौजन्य: स्वयं

आशुतोष, अर्थव और साक्षी। सौजन्य: स्वयं

HighLights

  1. आशुतोष प्रजापति ने 304 अंकों के साथ कानपुर में टॉप किया

  2. साक्षी शुक्ला ने 302 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया

  3. अथर्व रस्तोगी 299 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे

जागरण संवाददाता, कानपुर। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ) की सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 129 छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है। कंप्यूटर आपरेटर पिता के बेटे आशुतोष प्रजापति ने सर्वाधिक 304 अंक जुटाए हैं।

छिबरामऊ के स्कूल से 12 वीं की पढ़ाई पूरी करने वाली साक्षी ने आनलाइन माध्यम से तैयारी कर 302 अंकों के साथ दूसरा स्थान और शिव कटरा के अथर्व रस्तोगी ने 299 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। परीक्षा में कुल 686 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया है।

लखनपुर क्षेत्र में रहने वाले आशुतोष ने बताया कि पिता देवकीनंदन घंटाघर स्थित एक सेंटर में कंप्यूटर आपरेटर हैं। आशुतोष ने अपनी 12वीं की परीक्षा इसी वर्ष (2026) जय नारायण विद्या मंदिर से कामर्स विषय के साथ उत्तीर्ण की है। कामर्स में गहरी रुचि होने के कारण उन्होंने सीए को करियर चुना और पहले ही प्रयास में शहर में शीर्ष स्थान हासिल किया।

कन्नौज के छिबरामऊ स्थित पृथ्वीपुर (कुंवरियापुर) की रहने वाली साक्षी शुक्ला के पिता प्रदीप कुमार शुक्ला छिबरामऊ के फर्रुखाबाद चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। परिवार में सीए की तैयारी करने वाली वह पहली सदस्य हैं। साक्षी ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई सिटी चिल्ड्रेन एकेडमी, छिबरामऊ से पूरी की। कामर्स में रुचि होने के कारण उन्होंने खुद ही अपना भविष्य चुना और आनलाइन माध्यम से घर पर रहकर तैयारी की और उत्कृष्ट अंक हासिल कर सफलता पाई।

शहर के शिवकटरा स्थित दुर्गा हाउसिंग सोसाइटी निवासी अथर्व के पिता राकेश कुमार रस्तोगी का जनरलगंज में कपड़ों का थोक कारोबार है तथा माता श्वेता रस्तोगी गृहणी हैं। अथर्व ने अपनी 12वीं की पढ़ाई कानपुर पब्लिक स्कूल, चकेरी से पूरी की है। नियमित अध्ययन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने शहर में तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें- Diwali Special: बताशा, गट्टा और शक्कर के हाथी-घोड़े... कानपुर की 200 साल पुरानी परंपरा के मुरीद हैं कई राज्य

यह भी पढ़ें- David Dhawan: Kanpur है डेविड धवन का पहला फिल्म स्कूल, पढ़ें ठाकुर के पान से टाकीज के पर्दे तक की उनकी पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।