Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, बोले- बाराबंकी की घटना को अखिलेश राजनीतिक एंगल से न देखें

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 05:51 PM (IST)

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बाराबंकी घटना पर राजनीति न करने को कहा। उन्होंने एबीवीपी छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा की और कहा कि दोषियों पर कार्रवाई होगी। राजभर के बयान पर उन्होंने कहा कि पार्टी घटना की निंदा करती है। कानपुर में सांसद-विधायक विवाद पर सभी को नोटिस जारी किया गया।

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव बाराबंकी की घटना को राजनीतिक एंगल से ना देखें। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। समाजवादी पार्टी का अपना एक चरित्र है और उसकी एक लंबी श्रृंखला है। वह भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की तैयारी बैठक के लिए कानपुर आए हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों पर लाठी चार्ज होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जो लोग भी इस घटना में शामिल है, सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकार इस मामले की पूरी जांच करा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजभर के बयान को पूरे परिदृश्य में देखा जाना चाहिए। उनके बेटे ने खुद बाद में इस घटना को कंडम किया है ।जो भी घटना हुई है उसकी पार्टी निंदा करती है।

    कानपुर में सांसद और विधायकों के बीच चल रहे विवाद और धरने प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है। लोकतंत्र में पार्टी फोरम पर अपनी बात रखी जानी चाहिए और जो सरकार में प्रतिनिधि हैं उन्हें सरकार में अपनी बात कहनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। पार्टी के अंदर अनुशासन बड़ा विषय है और इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। फतेहपुर की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों के लोगों को इस तरह की घटना में शामिल नहीं होना चाहिए। देश में पूरी तरह कानून का राज है और कानून अपना काम करता है।

    जिला पदाधिकारी की घोषणा न होने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के गठन के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि कुछ वजह से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में थोड़ा विलंब हुआ है। केंद्र के निर्देश के आते ही चार-पांच दिन में इसकी पूरी तैयारी कर ली जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner