Kanpur BJP Protests: पीएम मोदी के अपमान पर भाजपा में आक्रोश, तिलक भवन घेरने पहुंचीं महिला कार्यकर्ता, तनाव
बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां के लिए अपमानजनक भाषा के प्रयोग के विरोध में कानपुर में भाजपा ने प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के तिलक हाल को घेरने का एलान किया। तनाव बढ़ने पर पुलिस बल तैनात किया गया।

जागरण संवाददाता, कानपुर। बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में पीएम नरेन्द्र मोदी और उनकी मां के लिए अपमानजनक भाषा के प्रयोग से भाजपा में आक्रोश है। रविवार को बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने कानपुर में कांग्रेस का तिलक हाल घेरने का एलान किया। भाजपा के एलान के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता लाठी डंडे लेकर भवन के बाहर जुट गए। तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया।
दरअसल, वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को अपशब्द कहे जाने पर भाजपा ने तिलक भवन घेरने के लिए महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट का एलान किया। भाजपा महिला मोर्चा के तिलक हाल घेराव को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी तिलक हाल में पहुंच गए। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लाठियां लेकर तिलक हाल जाने वाले मार्ग पर खड़े हो गए।
तनाव की स्थिति को देखते हुए महिला पुलिस की एक जीप तिलक हाल के रास्ते से थोड़ा आगे आकर खड़ी हुई है। कुछ ही देर में लाठियां लिए युवा कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए तिलक हाल वापस हो गए। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अनुशासित रहते हुए, गांधी जी के अहिंसा के रस्ते पे चलते हुए, भाजपा की तरफ से किसी भी अराजकता का सामना करेंगे।
नवीन मार्केट स्थित भाजपा दफ्तर में 40-50 महिलाएं इकठ्ठा हुईं। वहीं, कांग्रेसी तिलक हाल से बाहर निकलकर नारेबाजी करने लगे हैं। कुछ ही देर में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं पहुंचने लगीं। वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तिलक हाल में वापस आने को कह रहे हैं, लेकिन कांग्रेसियों ने सड़क पर नारेबाजी शुरू कर दी है। पुलिस कांग्रेसियों को सड़क से हटा रही है।
तभी कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प हुई। इधर, पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को चौराहे पर ही रोकने का फैसला लिया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को रोकने पर महिलाएं आक्रोशित हो गईं और धक्का मुक्की करते हुए तिलक हाल के रास्ते में पहुंच गईं।
महापौर प्रमिला पांडेय मोर्चा संभाले हुए कांग्रेसियों से भिड़ गई है। कांग्रेसी महिलाओं के सामने खड़े हो गए। कुछ ही देर में बहस के बाद धक्का मुक्की शुरू हो गई। दोनों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस शांत खड़ी रही। कुछ ही देर में तनाव बढ़ता गया। दोनों पक्षों से जबरदस्त धक्कामुक्की के साथ नारेबाजी को देखते हुए पुलिस ने समझाने का प्रयास किया।
कांग्रेसियों ने तिलक हाल जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। उसके सामने खड़े होकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी।महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पीछे हट गईं। कुछ ही देर में महिला मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ता वापस हो गए। कांग्रेसी आगे बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। तनाव के हालात के बीच जाम लग गया। पुलिस कांग्रेसियों को पीछे धकेलते हुए तिलक हाल की तरफ ले गई।
इसी बीच एक बार फिर महापौर फिर लौट आई है और तिलक हाल में घुसने का प्रयास किया। वह अकेले ही कांग्रेसियों से भिड़ गई हैं। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस उन्हें वापस ले गई और गाड़ी में बैठाकर ले गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।