Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये कैसी दुश्मनी, डंडे से चार सौ मुर्गों को हत्या कर दी, इधर-उधर पड़े थे शव

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 02:00 PM (IST)

    बिल्हौर के गोहलियापुर गांव में एक मुर्गी फार्म में घुसकर लगभग 400 मुर्गों को मार डाला गया। संचालक संजय कटियार ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक और उसके परिवार पर रंजिश के चलते यह कृत्य करने का आरोप लगाया है। पुलिस और पशु चिकित्साधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि मुर्गों को डंडे से मारा गया है जिससे उनकी मौत हुई है।

    Hero Image
    मुर्गी फार्म में घटना की जानकारी देते मुर्गीपालक। जागरण

    संवाद सहयोगी, जागरण, बिल्हौर। गोहलियापुर गांव स्थित मुर्गी फार्म में बीती रात जाली तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने लगभग चार सौ मुर्गे मार दिए। सुबह पहुंचे संचालक ने मुर्गे मरे देख स्वजन को सूचना दी। संचालक ने गांव निवासी मुस्लिम युवक व उसके स्वजन पर रंजिश में मुर्गे मारने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी और पुलिस ने जांच पड़ताल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोहलियापुर गांव निवासी संजय कटियार उर्फ संजू पुत्र स्व. रामासरे गांव से पांच सौ मीटर दूर बाग में मुर्गी फार्म चलाते हैं। इस समय फार्म में लगभग सात सौ मुर्गी, मुर्गा हैं। संजू ने बताया कि क्षेत्र में चोरों के आने की चर्चा के चलते शुक्रवार रात 10 बजे घर चले गए थे। देर रात देर रात मुर्गी फार्म की जाली तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने डंडे से मारकर लगभग चार सौ मुर्गों को मार डाला।

    सुबह जब वह फार्म पर पहुंचे तो फार्म की कई जगह जाली टूटी पड़ी थी। वहीं फार्म के अंदर और इधर-उधर मरे हुए मुर्गे बिखरे पड़े थे। जानकारी पर स्वजन व ग्रामीण पहुंच गए। संजू के मुताबिक गणेश महोत्सव के दौरान गांव निवासी मुस्लिम युवक व डीजे संचालक के बीच मारपीट हो गई थी। उन्होंने बीच बचाव कर दिया था। इसके बाद मुस्लिम युवक व उसके स्वजन देख लेने की धमकी दे रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस और पशु चिकित्सक ने जांच पड़ताल की।

    पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर नीरज पटेल ने बताया कि चार मृत मुर्गों का पोस्टमार्टम किया गया। किसी कांटेदार डंडे से मुर्गों को मारा गया है। चोट लगने व आंतरिक रक्तस्राव से मुर्गों की मौत हुई है। बचे हुए मुर्गे बिल्कुल स्वस्थ हैं। कोई बीमारी नहीं है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner