विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बच्चों को पीटने से रोकने पर भड़की भाभी, देवर का प्राइवेट पार्ट काट डाला

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:48 PM (IST)

कानपुर के सजेती में घरेलू विवाद के दौरान देवर-भाभी के बीच मारपीट हो गई। गुस्से में भाभी ने देवर का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बच्चों को पीटने से रोकने के दौरान महिला ने किया हमला

  2. देवर और ससुर ने विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई

संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। कानपुर में घरेलू विवाद के बीच देवर-भाभी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बच्चों को पीटने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया।

सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद के दौरान देवर और भाभी के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान महिला ने अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया। परिजन घायल युवक को तत्काल घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर के उर्सुला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी महिला का पति अहमदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। महिला अपने बच्चों, देवर और ससुर के साथ गांव में रहती है। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, महिला अपने बच्चों को किसी बात पर पीट रही थी। इस पर उसके देवर और ससुर ने विरोध किया, जिसके बाद कहासुनी बढ़ गई।

देखते ही देखते विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान महिला ने अपने देवर पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत देखकर स्वजन उसे घाटमपुर सीएचसी ले गए। वहां से बेहतर उपचार के लिए कानपुर के उर्सुला अस्पताल भेज दिया गया।

सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार के मुताबिक, घायल युवक का उपचार जारी है। पुलिस विवाद के कारणों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- BAMS छात्र निकला 500 के नकली नोट खपाने वाला, कानपुर में गिरफ्तारी, मालदा के गिरोह से जुड़े तार

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today धनतेरस-दीपावली से पहले चांदी में भारी गिरावट, कानपुर सराफा बाजार में हलचल