विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

BAMS छात्र निकला 500 के नकली नोट खपाने वाला, कानपुर में गिरफ्तारी, मालदा के गिरोह से जुड़े तार

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:01 PM (IST)

कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले बीएएमएस छात्र सौमित्र त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से ...और पढ़ें

नौबस्ता में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार बीएएमएस छात्र सौमित्र त्रिपाठी। पुलिस

नौबस्ता में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार बीएएमएस छात्र सौमित्र त्रिपाठी। पुलिस

HighLights

  1. बीएएमएस छात्र कानपुर में नकली नोटों के साथ गिरफ्तार

  2. पुलिस ने 500 रुपये के पांच नकली नोट बरामद किए

  3. आरोपी पश्चिम बंगाल के नकली नोट गिरोह से जुड़ा था

जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता पुलिस ने नकली नोट खपाने वाले बीएएमएस का छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित के पास से 500 रुपये के पांच नकली नोट बरामद हुए। उसकी पहचान औरैया, बेला क्षेत्र के जोगनीपुरवा निवासी सौमित्र त्रिपाठी के रूप में हुई है।

वह ग्वालियर के एक कालेज से बैचलर आफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस) के अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित पश्चिम बंगाल के मालदा के एक गिरोह के संपर्क में था। गिरोह के सदस्य रेलवे स्टेशन पर उसे नकली नोट देकर चले जाते थे, जिन्हें वह बाजार में सामान खरीदने के बहाने खपाता था।

नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना पर दांसू कुआं के पास घेराबंदी करके आरोपित सौमित्र को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि तीन साल पहले महिलामित्र से दुष्कर्म के आरोप में घाटमपुर पुलिस ने उसे जेल भेजा था।

करीब आठ माह बाद जेल से बाहर आया था। जेल में ही उसकी मुलाकात नकली नोट खपाने वाले गिरोह के सदस्यों से हुई थी। गिरोह के दो-तीन अन्य सदस्य भी इसमें शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

थानाप्रभारी के मुताबिक, आरोपित 50 प्रतिशत कीमत पर नकली नोट लेता था। नकली नोट देखने में असली जैसे होते हैं, इसलिए उन्हें आसानी से पहचानना मुश्किल होता है। आरोपित 500 रुपये का नकली नोट देकर करीब 50 रुपये का सामान खरीदता था और बाकी रकम असली रुपये के रूप में वापस ले लेता था। इस तरह वह बाजार में नकली नोट खपाता था।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today धनतेरस-दीपावली से पहले चांदी में भारी गिरावट, कानपुर सराफा बाजार में हलचल्र

यह भी पढ़ें- कानपुर में चार करोड़ रुपये से सुधरेंगी 50 सड़कें, टिन शेड भी होंगे दुरुस्त; एक हफ्ते में वर्कऑर्डर