विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में नीट की तैयारी कर रहे बहराइच के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल में लगाया फंदा

Published: Sun, 01 Nov 2026 11:22 PM (IST)

कानपुर के रावतपुर स्थित एक हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रहे बहराइच के 20 वर्षीय छात्र शिवा सिंह ने ...और पढ़ें

दिवंगत शिवा सिंह की फाइल फोटो। सोर्स : साथी छात्र

दिवंगत शिवा सिंह की फाइल फोटो। सोर्स : साथी छात्र

HighLights

  1. कानपुर हॉस्टल में नीट छात्र ने की आत्महत्या।

  2. बहराइच निवासी 20 वर्षीय शिवा सिंह ने फंदा लगाया।

  3. डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की आशंका, जांच जारी।

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। रावतपुर के हितकारी नगर स्थित हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फारेंसिस टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम भेजा है।

बहराइच के दौलतपुर निवासी चंद्रवीर सिंह के 20 वर्षीय पुत्र शिवा सिंह हितकारी नगर में मो नईम के हास्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रहे थे। रूम पार्टनर गोंडा के विशुनपुर निवासी दीपक गोस्वामी ने बताया कि वह रविवार रात सब्जी लेने के लिए बाजार गए थे।

लौटे तो दरवाजा भीतर से बंद था जब उन्होंने आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की की कांच तोड़कर देखा कि शिवा का शव पंखे से लटक रहा था। यह देखकर उसके होश उड़ गए और उन्होंने आसपास के कमरों में अन्य छात्रों को इसकी जानकारी दी।

इसके बाद मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिस टीम ने साक्ष्य संकलित किए और स्वजन को घटना की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम भेज कर कमरे को बंद कर दिया गया है।

थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। डिप्रेशन के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- LPG Price Hike: फिर महंगा हुआ गैस सिलिंडर, कानपुर में दिवाली से पहले कमर्शियल LPG Cylinder के दाम बढ़े

यह भी पढ़ें- All Souls Day Special: कानपुर का अनोखा कब्रिस्तान, जहां नाम नहीं अंकों से होती है कब्रों की पहचान; 300 साल पुराना है इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।