विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे यात्री ध्यान दें! 3 ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, झींझक व डभौरा स्टेशन पर भी रुकेंगी, निरस्त रहेगी कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:06 PM (IST)

रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं और झींझक व डभौरा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया है। हालांकि, रेनिगुंटा में नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु विशेष ट्रेन दिसंबर में निरस्त रहेगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. तीन विशेष ट्रेनों के फेरे दिसंबर तक बढ़ाए गए।

  2. झींझक और डभौरा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव मिलेगा।

  3. कानपुर सेंट्रल-बेंगलुरु विशेष ट्रेन दिसंबर में निरस्त रहेगी।

जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों के फेरे बढ़ाए हैं। दो ट्रेनों का झींझक व डभौरा स्टेशन (मध्य प्रदेश) पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। ट्रेनें सूबेदारगंज-उधना, प्रयागराज- असरवा, प्रयागराज-वलसाड के बीच चलेंगी।

ट्रेन संख्या 04155 सूबेदारगंज- उधना विशेष 30 नवंबर से 24 दिसंबर तक आठ अतिरिक्त फेरे लेगी। यह ट्रेन सोमवार व गुरुवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04156 उधना-सूबेदारगंज विशेष एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक आठ अतिरिक्त फेरे लेगी। यह ट्रेन मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज -असरवा विशेष प्रत्येक बुधवार दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक पांच अतिरिक्त फेरे लेगी।

ट्रेन संख्या 04166 असरवा-प्रयागराज विशेष प्रत्येक गुरुवार तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक पांच फेरे लेगी। ट्रेन संख्या 04189 प्रयागराज-वलसाड विशेष छह प्रत्येक रविवार छह दिसंबर से 27 दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन चार अतिरिक्त फेरे लेगी। ट्रेन संख्या 04190 वलसाड- प्रयागराज विशेष प्रत्येक सोमवार सात दिसंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। यह ट्रेन चार अतिरिक्त फेरे लेगी।

इन ट्रेनों का इस स्टेशन पर ठहराव

ट्रेन संख्या 04165 प्रयागराज-असरवा दो दिसंबर से 30 दिसंबर तक झींझक स्टेशन पर सुबह 8:53 बजे से 8:55 बजे तक, ट्रेन संख्या 04166 असरवा- प्रयागराज तीन दिसंबर से 31 दिसंबर तक झींझक स्टेशन पर सुबह 5:53 बजे से 5:57 बजे तक रुकेगी।


ट्रेन संख्या 04189 प्रयागराज-वलसाड छह दिसंबर से 27 दिसंबर तक डभौरा स्टेशन पर शाम 7:40 बजे से 7:42 बजे तक रुकेगी। ट्रेन संख्या 04190 वलसाड-प्रयागराज सात दिसंबर से 29 दिसंबर तक डभौरा स्टेशन पर शाम 5:42 बजे से शाम 5:45 बजे तक रुकेगी।

दिसंबर में निरस्त रहेगी कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन

दक्षिण तट रेलवे के रेनिगुंटा स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग की वजह से कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल विशेष के चार फेरे निरस्त रहेंगे। ट्रेन संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल-एसएमवीबी बेंगलुरु विशेष ट्रेन प्रत्येक रविवार को छह दिसंबर से 27 दिसंबर तक नहीं चलेगी। वहीं एसएमवीबी बेंगलुरु-कानपुर सेंट्रल विशेष प्रत्येक बुधवार को नौ दिसंबर से 30 दिसंबर तक नहीं चलेगी।

यह भी पढ़ें- CSA Kanpur के हॉस्टल में छात्रों से अभद्रता का Video Viral, मुर्गा बनाकर थूका

यह भी पढ़ें- रात में तेंदुआ, दिन में लकड़बग्घा! कानपुर के 12 गांवों में कर्फ्यू जैसे हालात, खेतों में सड़ रही गेंदा-गोभी की फसल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।