आराधना मिश्रा ने कानपुर में BJP पर साधा निशाना, कहा- धर्म की आड़ में जनता को गुमराह कर रही सरकार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने जाजमऊ गंगा पुल पर भाजपा सरकार पर धर्म की राजनीति करने और युवाओं ...और पढ़ें

जाजमऊ गंगा पुल पर कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का स्वागत किया गया। जागरण
HighLights
भाजपा धर्म की राजनीति कर जनता को गुमराह कर रही है।
युवाओं को नौकरी मांगने पर लाठियां और मुकदमे मिल रहे।
आराधना मिश्रा ने 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार का दावा किया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने जाजमऊ गंगा पुल पर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास धर्म की राजनीति के अलावा कोई आधार नहीं बचा है। युवा नौकरी मांगते हैं तो उन्हें लाठियां मिलती हैं। पुलिस उन पर मुकदमे दर्ज कर देती है। प्रदेश में बढ़ते अपराध, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार मौन है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे।
झांसी जाते समय जाजमऊ गंगा पुल पर महानगर व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय कांग्रेस, तय कांग्रेस के नारे लगाए। आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे, लेकिन प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण की आस्था से जुड़े चढ़ावे की रक्षा तक नहीं कर पाए। उन्होंने आजम खां की रिहाई पर बधाई भी दी।
स्वागत कार्यक्रम के बाद उन्होंने महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला के साथ भौंती तक सफर किया। इस दौरान विधानसभा सीटों की राजनीतिक और संगठनात्मक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया। सीटों को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठकें सकारात्मक दिशा में चलने की बात भी कही।

कालपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का स्वागत करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता। जागरण
वहीं, जालौन में प्रदेश अध्यक्ष न कहा, सीटों को लेकर सपा-कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में चल रही बात
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि इंडी गठबंधन कल भी मजबूत था और आज भी, गठबंधन के सभी दलों में आपस में बेहतर सामंजस्य है। सपा-कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बातचीत चल रही है, सारी चीजें जल्द तय होंगी। कांग्रेस में कार्यकर्ता का सम्मान है और वह सबसे ऊपर है। वह बुधवार को कार से झांसी जाते समय कालपी कस्बे में दुर्गा मंदिर के समीप पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं।
बुंदेलखंड कांग्रेस प्रभारी बोले, नवंबर में ही तय हो जाएंगी सीटें
कांग्रेस के बुंदेलखंड प्रभारी एवं पूर्व विधायक राठ गयादीन अनुरागी ने कहा कि कांग्रेस व सपा दोनों दलों के नेता मिलकर सीटें तय करेंगे। नवंबर में ही सब तय हो जाएगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ है। इसके पहले पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।