Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Akhilesh Yadav ने अपने गांव में चलाया सदस्यता अभियान, Mulayam Singh Yadav के करीबी के पहुंचे घर

    By Abhishek VermaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 05:24 PM (IST)

    Akhilesh Yadav News रक्षाबंधन पर अखिलेश यादव अपने गांव सैफई पहुंचे हुए हैं। गुरुवार को उन्होंने सपा का सदस्यता अभियान चलाया। इस दौरान वह बुजुर्ग महिल ...और पढ़ें

    Akhilesh Yadav ने अपने गांव सैफई में सपा का सदस्यता अभियान चलाया।

    सैफई, जागरण संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव Akhilesh Yadav ने अपने गांव सैफई में सदस्यता अभियान चलाया। इस अभियान में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव Ramgopal Yadav भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कन्नौज का दौरा खत्म कर सदस्यता अभियान रथ लेकर रक्षाबंधन के मौके पर अपने गांव सैफई पहुंचे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने गांव के प्रधान रामफल बाल्मीकि Ramfal Balmiki के घर जाकर उनकी समाजवादी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया। रामफल बाल्मीकि मुलायम सिंह यादव Mulayam Singh Yadav के बेहद करीबी माने जाते हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान अखिलेश यादव अपने गांव के बुजुर्ग महिलाओं और युवाओं से दिल खोलकर के न केवल मिले बल्कि उनसे अधिक से अधिक सपा के सदस्य बनने का आह्वान किया। 

    अखिलेश ने अपने गांव वालों से मेल मुलाकात करके उनके साथ फोटो सेशन भी कराया। गांव वाले उनके दिल खोलकर मिलने से खुश नजर आए।प्रधान रामफल बाल्मीकि ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदस्यता अभियान के तहत तीन प्रमुख जातियों का सदस्य बनाने के लिए खुद उनका, राजवीर शंखवार व चंद्रभान शाक्य का चयन किया था। 

    तीनों के घर पर वे स्वयं गए। उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं भी सुनीं।टापर छात्राओं को बंद लिफाफा देकर सम्मानित कियासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की टापर छात्राओं को बंद लिफाफा देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने आवास पर गांव की हाईस्कूल की 11 छात्राओं व इंटरमीडिएट की 17 छात्राओं को सम्मानित किया। सभी छात्राओं से राखी बंधवायी। 

    रक्षाबंधन के अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। तीन घंटे जनता दरबार लगाने के बाद वे दोपहर डेढ़ बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व बुधवार की रात को उन्होंने निर्माणाधीन 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया था। 

    प्रोजेक्ट मैनेजर एके सिंह से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राजनीतिक विद्वेष की भावना से यहां पर काम रोका जाना बताया।