Move to Jagran APP

10 घंटे गुल रही छिबरामऊ की बिजली

- एचटी लाइन का इनकमिग केबल जलने से बाधित हुई आपूर्ति - बुधवार सुबह 8.30 बजे मरम्मत के बाद न

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Dec 2021 07:21 PM (IST)Updated: Wed, 29 Dec 2021 07:21 PM (IST)
10 घंटे गुल रही छिबरामऊ की बिजली

- एचटी लाइन का इनकमिग केबल जलने से बाधित हुई आपूर्ति

loksabha election banner

- बुधवार सुबह 8.30 बजे मरम्मत के बाद नगर को मिली बिजली

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: एचटी लाइन का इनकमिग केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। 10 घंटे छिबरामऊ नगर की आपूर्ति बाधित रही। बुधवार सुबह 8.30 बजे के करीब मरम्मत के बाद नगर को बिजली मिल सकी।

बिजली उपकेंद्र छिबरामऊ से नगर के फीडर एक, दो, तीन व निगम मंडी को बिजली आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार रात 11 बजे के करीब 11 हजार वोल्ट के इनकमिग केबल में फाल्ट हुआ। केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। धमाका होने पर कर्मी कक्ष से बाहर निकल आए। शटडाउन लेने के बाद पड़ताल की गई। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। जेई अजय अवस्थी उपकेंद्र पहुंचे। कर्मचारियों की मदद से केबल को दुरुस्त कराने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे लगे। आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गैस कटर का इंतजाम कराया गया। बुधवार सुबह 8.30 बजे तक लाइन को दुरस्त किया गया। ऐसे में सभी फीडर बंद रहे। पूरा रात नगर के लोग अंधेरे में रहे। सुबह लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाया। बिजली न होने की वजह से सरकारी नलकूप नहीं चल सके। बिजली सप्लाई मिलने के लिए लोग उपकेंद्र पर फोन करते रहे। 8.30 बजे के करीब आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जेई अजय अवस्थी ने बताया कि इनकमिग केबल जल जाने की वजह से आपूर्ति बाधित हो गई थी। काफी प्रयास के बाद भी रात में मरम्मत नहीं हो सकी। सुबह तक कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य किया। आपूर्ति बहाल करवा दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.