Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भगवान बुद्ध ने दिया प्रेम व अहिंसा का संदेश

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 31 Jul 2022 06:14 PM (IST)

    र कठेरिया नीलेश शाक्य अवनीश मीरा मौजूद रहे।

    Hero Image
    भगवान बुद्ध ने दिया प्रेम व अहिंसा का संदेश

    भगवान बुद्ध ने दिया प्रेम व अहिंसा का संदेश

    संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : भगवान बुद्ध ने विश्व को प्रेम व अहिंसा का संदेश दिया। उनका कहना था कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा आपकी होगी। इसे आप से कोई नहीं छीन सकता। किसी भी हालत में तीन चीजें कभी भी छुप नहीं सकती हैं। वह हैं सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कही। वह तथागत गौतम बुद्ध विहार जन कल्याण सेवा समिति कमालपुर की ओर से आयोजित यात्रा को पंचशील ध्वज दिखाकर रवाना कर रही थी। बताया कि भगवान बुद्ध ने संदेश दिया है कि घृणा को केवल प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है। यह एक अटूट सत्य है। भविष्य के सपनों में मत खो जाओ और भूतकाल में मल उलझो। सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दो। जीवन में खुश रहने का यही एक सही रास्ता है। वही संकिसा में स्थित बौद्ध मंदिरों में वर्षावास कर रहे बौद्ध भिक्षुओं को भोजन दान करने के लिए यात्रा रवाना हुई। समिति ने 50 लोगों को बौद्ध धर्म की दीक्षा दिलाई। बोधि पुस्तकालय एवं महा समता बुद्ध विहार के संचालक भंते चैतक्षिक बोधि ने सभी बौद्ध उपासकों को बुद्ध वंदना कराई। इस दौरान सचिव रामेंद्र शाक्य, शिवप्रताप, सतीश शाक्य, अनिल शाक्य, राहुल शाक्य, रोहित शाक्य, रिषभ शाक्य, रामवीर कठेरिया, नीलेश शाक्य, अवनीश, मीरा, रेखा शाक्य, लाली शाक्य व विकास शाक्य मौजूद रहे।