Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्जीरिया में बेटे की मौत... 12 दिन बाद भी शव नहीं मिला तो सदमे में पिता ने भी तोड़ दिया दम

    Updated: Fri, 01 Aug 2025 08:55 PM (IST)

    कानपुर के बारीगांव के एक युवक की अल्जीरिया में हादसे में मौत हो गई। बेटे का शव न मिलने के सदमे में पिता ने भी प्राण त्याग दिए। जिलाधिकारी ने गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने जगन्नाथ मंदिर का भी दौरा किया और मंदिर के इतिहास की जानकारी ली। परिवार भाई का शव वापस लाने की गुहार लगा रहा है।

    Hero Image
    अल्जीरिया में युवक की मौत पर सदमे में पिता ने दम तोड़ा, स्वजन से मिले जिलाधिकारी।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। भीतरगांव विकासखंड के बारीगांव निवासी एक युवक का बीती 17 जुलाई को अल्जीरिया में हुए हादसे के दौरान निधन हो गया था। बेटे के शव का इंतजार करते हुए सदमे में पिता की भी 12 दिन बाद जान चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    युवक का शव अभी तक नहीं आया है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया।

    जिलाधिकारी इस दौरान बारीगांव निवासी अनादि मिश्रा के घर पहुंचे। वह अफ्रीकी देश अल्जीरिया में काम करने गए थे, जहां बीती 17 जुलाई को फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद उनकी जान चली गई थी। उनका शव अभी तक नहीं आ पाया है।

    बेटे के शव का इंतजार करते हुए सदमे से पिता राजेंद्र प्रसाद का भी 30 जुलाई को निधन हो गया। उनके परिवार पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अनादि के परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे 13 वर्षीय ऋभु और छह वर्षीय विभू है। ऋभु बजपन से दिव्यांग है।

    अनादि का छोटा भाई अर्पित का कहा है कि इतनी जल्दी पिता और भाई को खोने के बाद उन्हें कुछ सूझ नहीं रहा है। बस सरकार से यही विनती है कि भाई का शव आ जाए तो उनका अंतिम संस्कार रीति-रिवाज से संपन्न हो सके। अनादि की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

    जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने स्वजन को सांत्वना देते हुए उन्हें हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

    बेहटा स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी

    इस दौरान जिलाधिकारी ने बेहटा बुजुर्ग गांव स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए। उन्हें मंदिर के पुजारी कुड़हा प्रसाद शुक्ला ने मंदिर के इतिहास और पौराणिकता की जानकारी दी। बताया कि यह मंदिर आने वाले मानसून की भविष्यवाणी करता है।

    इसके गर्भग्रह में गुंबद के पत्थर से बूंदे टपकने लगती हैं। जिलाधिकारी ने भी पूरे धैर्य के साथ इतिहास जाना। उन्होंने कहा कि भीतरगांव क्षेत्र पुरातात्विक विरासत का धनी है।