कन्नौज में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फोरेंसिक लैब आगरा ने चार नमूनों में स्पर्म का मिलान होने की पुष्टि की है। पीड़िता के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट से भी आरोपी नवाब सिंह यादव के खिलाफ सबूत मिले हैं। पुलिस ने चार नमूनों को डीएनए जांच के लिए भेजा था जिसमें तौलिया बेड की चादर पीड़िता के अंडर गारमेंट्स शामिल थे।
जागरण संवाददाता, कन्नौज। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की ओर से मुख्य रूप से चार नमूनों को लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। चारों नमूनों में स्पर्म का मिलान होने पर फोरेंसिक लैब आगरा ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव के किशोरी से दुष्कर्म के मामले में 16 अगस्त को डीएनए जांच के लिए चार नमूनों को फोरेंसिक लैब आगरा भेजा था। नमूनों में घटनास्थल पर मिली तौलिया, बेड की चादर में लगे स्पर्म, पीड़िता के अंडर गारमेंटस के नमूने भेजे थे।
लैब रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि
फोरेंसिक लैब रिपोर्ट में तौलिया में आरोपित और पीड़िता के पाए गए शुक्राणु के अलावा स्लाइड का मिलान करने पर दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बेड की चादर और पीड़िता के कपड़ों पर आरोपित नवाब सिंह यादव का स्पर्म होने की पुष्टि हुई है।
पीड़िता ने बयानों में दर्ज कराया था कि नवाब सिंह ने दुष्कर्म के बाद तौलिया का इस्तेमाल किया है। इससे तौलिया में पीड़िता और आरोपित के शुक्राणु पाए गए हैं। पुलिस की ओर से भेजे गए चार नमूनों का मिलान करने पर दुष्कर्म की पुष्टि की गई है।
नवाब सिंह के शरीर पर तिल और निशानों का भी जिक्र
पीड़िता ने बयानों में नवाब सिंह के नाजुक अंगों के पास तिल और निशानों का होने के बयान दर्ज कराए थे। मेडिकल के दौरान यह निशान नवाब सिंह के शरीर में पाए गए हैं। केश डायरी में पीड़िता के इन बयानों को भी समाहित किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।