विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकसित यूपी के लिए कन्नौज से आए सिर्फ इतने फीडबैक, 21 अधिकारियों को जारी किया गया पत्र

Published: Sun, 21 Sep 2025 06:50 PM (IST)

कन्नौज में समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित अभियान के पोर्टल पर कम फीडबैक आने पर डीएम और सीडीओ ने चिंता जताई ...और पढ़ें

फीडबैक देने में जिले से कम आवेदन आने पर 21 अधिकारियों को पत्र जारी।
फीडबैक देने में जिले से कम आवेदन आने पर 21 अधिकारियों को पत्र जारी।

HighLights

  1. 233 फीडबैक पर डीएम, सीडीओ ने जताई चिंता |
  2. 21 अधिकारियों को फीडबैक बढ़ाने के निर्देश |
  3. 2047 तक विकसित प्रदेश का लक्ष्य |

जागरण संवाददाता, कन्नौज। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित अभियान के तहत पोर्टल पर जिले से 233 लोगों ने ही फीडबैक दिया है। इस पर डीएम और सीडीओ ने चिंता जताई। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने 21 अधिकारियों को पत्र जारी कर फीडबैक बढ़ाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने 20 सितंबर को सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता, डीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, उपायुक्त एनआरएलएम राज कुमार लोधी, जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश मिश्र, डीडी कृषि संतोष कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज को पत्र भेजा है।

इसके अलावा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, कानपुर-कन्नौज, एआरटीओ इज्या तिवारी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक तिर्वा, अनौगी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जेपी, बीएसए संदीप कुमार, डीएसओ राजीव कुमार मिश्र और डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश को भी पत्र भेजा है।

वहीं, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार, कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कन्नौज, गुरसहायगंज, सभी अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद-नगर पंचायत और सभी बीडीओ को पत्र भेजा है।

प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए विजन डाक्यूमेन्ट के निर्माण की दिशा में पांच सितंबर से पांच अक्टूबर 2025 तक समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान का संचालन किया जा रहा है।

इस अभियान का उद्देश्य जन जागरूकता उत्पन्न करना तथा नागरिकों की आशंका को संज्ञान में लेकर उन्हें दृष्टि पत्र में समाहित करना है। इसके लिए पोर्टल व बार-कोड विकसित किया गया है। जिस पर नागरिकों द्वारा सेक्टरवार फीडबैक दिया जाना है।

जनपद कन्नौज को पोर्टल पर कुल 233 फीडबैक प्राप्त हुए हैं। इसमें से नगर क्षेत्र में से कुल 65 और ग्रामीण क्षेत्र में से 168 फीडबैक आए हैं। सबसे कम नगर क्षेत्र के हैं। जनपद प्रदेश में 73वें स्थान पर है। सीडीओ ने अधिक से अधिक फीडबैक कराए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Deepotsav 2025: अस्पतालों में रिजर्व रहेंगे 50 बेड, दस स्थानों पर रहेगी एंबुलेंस की व्यवस्था